{"_id":"5c5b49d2bdec224bc62b50c6","slug":"airport-on-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई अड्डे पर आज धरातल पर बन सकती है बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई अड्डे पर आज धरातल पर बन सकती है बात
Thu, 07 Feb 2019 02:25 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 07 Feb 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
meerut
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से हवाई उड़ान को लेकर लंबे समय से चल रही अड़चन का बृहस्पतिवार को कोई हल निकल सकता है। संकेत मिल रहे हैं कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले मेरठ और आसपास के लोगों को हवाई उड़ान की सुविधा मिल सकती है।
मेरठ हवाई अड्डे के विकास और रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत शहर से घरेलू उड़ान शुरू करने की मांग को लेकर लंबे समय से प्रयास कर रहे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की बृहस्पतिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात संभावित है। जिसमें इस मुद्दे पर कोई न कोई हल निकलने की उम्मीद है। वाजपेयी पहले भी इस बाबत आवाज उठा चुके हैं और कई मंत्रियों से मुलाकात कर चुके हैं।
डॉ. वाजपेयी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी केंद्र सरकार को बीदर एयरपोर्ट और हैदराबाद एयरपोर्ट की तर्ज पर मेरठ एयरपोर्ट के विकास और हवाई सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। वाजपेयी बताते हैं कि सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। गतिरोध सिर्फ इतना भर है कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय हवाई सेवाएं शुरू होने में एक महीने का वक्त लगने की बात कह रहा है जबकि हमारी कोशिश है कि कुंभ के दौरान ही मेरठ और प्रयागराज के बीच हवाई सेवा शुरू हो जाए।
विज्ञापन
वाजपेयी ने दावा किया कि जीएमआर की शर्तों को पूरा कर दिया गया है। जीएमआर की शर्तों के अनुसार 150 किमी की हवाई दूरी पर नया एयरपोर्ट नहीं बन सकता जबकि जेवर हवाई अड्डे की दूरी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मात्र 63 किमी है। केंद्र सरकार इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मेरठ हवाई अड्डे को जोड़ने पर सिद्धांतत: सहमत हो गई है।
डॉ. वाजपेयी की मांग
डॉ. वाजपेयी के मुताबिक मेरठ हवाई पट्टी से छोटे विमानों की उड़ान तुरंत शुरू की जा सकती है इसलिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री से छोटे विमानों की उड़ान शुरू करने का आग्रह किया है। वाजपेयी ने कहा कि मेरठ एयरपोर्ट से 72 सीटर विमान की उड़ान भी प्रयागराज के लिए शुरू की जा सकती है।
अगले सप्ताह होगी बिडिंग
नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि मेरठ हवाई अड्डे से आरसीएस स्कीम के तहत हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए अगले सप्ताह बिडिंग प्रस्तावित है। बिड प्राप्त होने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।