फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Yoga Day

Jammu News: योग के लिए जम्मू-कश्मीर तैयार, 1600 से अधिक केंद्रों पर एक साथ जुड़ेंगे हजारों लोग

विज्ञापन
Yoga Day
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-एसकेआईसीसी श्रीनगर और गुलशन ग्राउंड जम्मू में मुख्य समारोह
विज्ञापन

- कई कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री करेंगे आसन, पीएम का योग भाषण भी सुनेंगे

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए पूरा जम्मू कश्मीर तैयार है। प्रदेश में 1600 से अधिक केंद्रों पर एक साथ हजारों लोग योग आसन करेंगे। जिला मुख्यालयों के अलावा डिग्री काॅलेजों, न्यायालय परिसरों सहित अन्य संगठनों की ओर से योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें हजारों लोगों के साथ केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और केबिनेट मंत्री शामिल होंगे। जिनमें प्रधानमंत्री के योग भाषण को सुनने के बाद योग आसन किए जाएंगे।

आयुष विभाग के कश्मीर के नोडल अधिकारी डाॅ. शुजा ने बताया कि राजधानी श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) और जम्मू में गुलशन ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह में दोनों जगह 5000-5000 की भीड़ जुटाने की तैयारी है। कार्यक्रम में आने वाले कुछ लोगों को योग का प्रतीक सफेद रंग की टीशर्ट और टोपी मुहैया करवाई जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में 642 आयुष आरोग्य मंदिर, एनएचएम के 800 आरोग्य मंदिरों पर योग कार्यक्रम होंगे। सभी बीस जिला मुख्यालयों के साथ प्रदेश के 142 डिग्री काॅलेजों और अन्य सरकारी व निजी संस्थानों में योग कार्यक्रम होंगे। मौसम के मिजाज को देखते हुए मुख्य समारोह स्थलों पर वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किए गए हैं। योग कार्यक्रमों में स्कूली विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, कर्मचारियों, अधिकारियों आदि वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने को कहा गया है। मुख्य समारोहों में प्रात 6.30 बजे से 7 बजे तक पीएम का भाषण और 7 से 7.45 बजे तक कामन योग प्रोटोकाल का आयोजन किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तरी कमान मुख्यालय उधमपुर में सैन्य जवानों के साथ योग करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, राजा सुचेत सिंह पैलेस रामनगर में योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल लेह पैलेस में रहेंगे। आयुष विभाग की ओर से गत 13 मार्च से अब तक 3500 योग गतिविधियां की गई हैं, जिसमें डेढ़ से दो लाख लोग शामिल हुए हैं। विभाग के करीब 200 योगा प्रशिक्षित शनिवार को लोगों को योग से जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed