Yoga Day 2024 : लद्दाख में योग उत्सव की धूम, विभिन्न धर्म गुरुओं ने एक साथ किया प्राणायाम
भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन के बैनर तले प्रदेश के जिला लेह में 10वें संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने वाले विभिन्न धर्म गुरुओं एकसाथ मंच साझा कर योग अभ्यास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश में लद्दाख में भी योग उत्सव की धूम रही है। भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन के बैनर तले प्रदेश के जिला लेह में 10वें संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने वाले विभिन्न धर्म गुरुओं एकसाथ मंच साझा कर योग अभ्यास किया।
उन्होंने ने योग को दुनिया भर में ले जाने और इसे वैश्विक पटल पर स्थापित करने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि एम मोदी के नेतृत्व में यह दुनिया को भारत का सबसे अच्छा उपहार है।
#WATCH | Multi-faith leaders, participating in the 10th UN International Day of Yoga at Leh, Ladakh under the banner of the Indian Minorities Foundation, hail PM Modi's leadership for his initiative to take Yoga to the world and making it a global phenomenon. They say this is… pic.twitter.com/J3vzsollEM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 21, 2024
योग दिवस के अवसर पर भारत में मॉरीशस के राजदूत हेयमंडॉयल डिलम ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि योग भारत द्वारा विश्व को दिया गया सबसे अनमोल उपहार है।
लद्दाख में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध स्थल सियाचिन में भी योग उत्सव की धूम है। देश की रक्षा में तैनात हिमवीरों ने यहां हिमखंडों की गोद में योग अभ्यास किया। सफेद वर्दी में हिमवीरों को योग करते हुए देखकर हर किसी का मन जोश और जुनून भर जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर देशभर में योग दिवस की धूम है। 10वें योग दिवस पर देश का मुख्य समारोह श्रीनगर के एसकेआईसीसी में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद किया। हालांकि सुबह श्रीनगर में हुई बारिश के चलते कार्यक्रम एक घंटे देरी से शुरू हुआ।
समारोह को बाहर से परिसर के अंदर हॉल में स्थानांतरित किया गया। इसके बाद बारिश रुकने पर प्रधानमंत्री परिसर में पहुंचे और वहां उपस्थित हजारों लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कश्मीर के युवाओं संग सेल्फी भी ली। मौसम साफ होने के बाद डल झील के किनारे युवा, जवान और अन्य लोग योग करते हुए नजर आए।