{"_id":"652389c5933580be92035e85","slug":"winter-schedule-to-implemented-in-jammu-airport-from-the-end-of-october-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगन ध्यान दें: जम्मू एयरपोर्ट में अक्तूबर अंत से लागू होगा विंटर शेड्यूल, ये नए शहर भी जुड़ सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगन ध्यान दें: जम्मू एयरपोर्ट में अक्तूबर अंत से लागू होगा विंटर शेड्यूल, ये नए शहर भी जुड़ सकते हैं
Mon, 09 Oct 2023 10:34 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 09 Oct 2023 10:34 AM IST
सार
जम्मू एयरपोर्ट से वर्तमान में कुल 28 फ्लाइट का संचालन हो रहा है। विंटर शेड्यूल लागू होने के बाद फ्लाइट की संख्या बढ़ कर 32 हो सकती हैं।
विज्ञापन
उड़ान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू एयरपोर्ट में अक्तूबर माह के अंत से विंटर शेड्यूल लागू होगा। इस बार नए शहर को जोड़ने की तैयारी है, जिससे चलते कुछ नई फ्लाइट भी शुरू होने की उम्मीद है। जम्मू से कोलकाता और जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट से वर्तमान में कुल 28 फ्लाइट का संचालन हो रहा है। विंटर शेड्यूल लागू होने के बाद फ्लाइट की संख्या बढ़ कर 32 हो सकती हैं। इसमें जयपुर और कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है। जम्मू एयरपोर्ट के निदेशक एसके गर्ग के अनुसार विंटर शेड्यूल में फ्लाइट की संख्या बढ़ेगी या नहीं ये अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में ही पता चलेगा। अभी तक किसी भी विमान कंपनी ने प्रस्ताव नहीं दिया है।
विज्ञापन