{"_id":"5c3c7acabdec2273457602f4","slug":"wife-killed-his-husband-because-of-his-disability-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: पत्नी ने इस वजह से की पति की हत्या, मरने के बाद भी पांच बार दबाया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: पत्नी ने इस वजह से की पति की हत्या, मरने के बाद भी पांच बार दबाया गला
Mon, 14 Jan 2019 05:34 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 14 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो
जम्मू के डिग्याना क्षेत्र में दुकानदार की हत्या मामले में कुछ ऐसे खुलासे हुए हैं, जो एक पति पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देते हैं। महिला ने पति की हत्या महज इसलिए कर दी, क्योंकि वह उसकी दिव्यांगता से तंग आ चुकी थी।
कुछ दिन पहले सुदेश गुप्ता नाम के दुकानदार की हत्या हो गई थी। सुदेश की पत्नी सुभाष गुप्ता ने हत्या के बाद ड्रामा रचा था कि कोई चोर घर में घुसकर उसके पति को मार गया। अब जब पूछताछ हुई है, तो सुदेश की पत्नी ने कबूल कर लिया कि उसने ही अपने पति की हत्या कर दी थी। पूछताछ में बताया कि हत्या करने से पहले उसने अपने पति को डराया धमकाया कि उसे जान से मार देगी। क्योंकि पति का एक हिस्सा लाचार हो गया था। इसलिए वह उठ नहीं सकता था।
महिला ने उसका गला घोंटा और मार दिया। कुछ देर के बाद महिला को लगा कि उसके पति की आंखें खुली हैं, तो उसने फिर से उसका गला घोंटा। करीब एक घंटे तक महिला ने करीब पांच बार इसी संदेह में अपने पति का गला घोंटा कि उसकी आंखें खुली हैं। महिला ने पुलिस को यह भी बताया है कि वह अपने पति की दिव्यांगता से तंग आ चुकी थी। उसके बिस्तर पर पड़े रहने, उसका शौच साफ करने और उसकी दवाइयों पर आने वाले खर्च से वह तंग आ चुकी थी। इसलिए उसने अपने पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन
महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे रिमांड पर लिया जाएगा। बताते चलें कि जिस दिन महिला ने पति की हत्या की कहानी पुलिस को बताई थी तो पुलिस को उसी वक्त शक हो गया था कि पत्नी ड्रामा कर रही है। उसने ही अपने पति की हत्या की है।