फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   When will be the exam, even the chairman has no answer

Jammu News: कब होगी परीक्षा, चेयरमैन के पास भी नहीं जवाब

विज्ञापन
When will be the exam, even the chairman has no answer
एप्टेक कंपनी के परीक्षा कराने का विरोध होने पर 14 मार्च को किया गया था स्थागित
विज्ञापन

लेखा सहायक, जूनियर इंजीनियर सिविल और जूनियर मैकेनिकल की परीक्षा अटकी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने 14 मार्च को 2219 पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाओं को स्थगित किया था। लेकिन दो महीने बाद भी जेकेएसएसबी तय नहीं कर पाया है कि भर्ती परीक्षा कब होगी। मामले में जेकेएसएसबी के चेयरमैन राजेश शर्मा का कहना है कि परीक्षा को लेकर अभी वह कुछ नहीं कह सकते हैं।
गौरतलब है कि एप्टेक कंपनी द्वारा भर्ती परीक्षा कराए जाने का उम्मीदवारों ने विरोध किया था। इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। तब उप राज्यपाल ने जल्द भर्ती परीक्षा आयोजित करने की बात कही थी, लेकिन दो बाह भी जेकेएसएसबी तय नहीं कर पाया ह कि परीक्षा कब होगी। उधर, बोर्ड के चेयरमैन राजेश शर्मा का कहना है कि अभी उनके पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि जेकेएसएसबी ने 16 मार्च से पांच अप्रैल तक 2219 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करवानी थी। इसमें वित्त लेखा सहायक के 972, जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के 150, जूनियर इंजीनियर सिविल के 855, पटवारी के 142 पद शामिल थे। वित्त लेखा सहायक के उम्मीदवार अजय कुमार ने कहा कि वह दो साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जेकेएसएसबी की ओर से किसी तरह की जानकारी नहीं मिल रही है। उम्मीदवार संदीप कुमार ने कहा कि जेकेएसएसबी की कार्यप्रणाली समझ से परे है। 2023 के चार महीने खत्म हो गए हैं, लेकिन न परीक्षा हो रही है न ही पहले हुई परीक्षा के परिणाम घोषित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेकेएसएसबी परीक्षा कब करवा रहा, इस बारे में जानने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव संजीव वर्मा से फोन पर किया, लेकिन उन्होंने इस संबंध में जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed