Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू में ट्रैफिक अलर्ट, जत्था गुजरते समय बंद रहेंगे ये... मार्ग
अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जत्थे के गुजरने पर जम्मू के भगवती नगर से नगरोटा तक आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और कई प्रमुख मार्ग व लिंक रोड बंद रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा जी यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने जम्मू शहर के लिए एडवाइजरी जारी कर दी। एसएसपी फारूक केसर ने रविवार को इसके बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। इसके तहत जम्मू के भगवती नगर से लेकर नगरोटा तक वाया एशिया क्रासिंग, बिक्रम चौक, बीसी रोड, रिहाड़ी, अम्फला और नगरोटा तक श्रद्धालुओं के जत्था गुजरते समय आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यहां तक कि इस मार्ग को जोड़ने वाले लिंक रोड भी बंद रहेंगे।
जम्मू से श्रीनगर जाने वाले वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह छह बजे से दोपहर तक ही जाने की अनुमति होगी। रात 10 बजे के बाद भारी वाहन एवं 12 बजे के बाद छोटे वाहनों को नगरोटा से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। शहर में छह कट आफ प्वाइंट भी बने हैं। यहां से भी रात 10 बजे से भारी वाहनों और 12 बजे के बाद छोटे वाहनों को जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। पुलिस ने ये भी स्पष्ट किया कि उक्त तय समय हर दिन की स्थिति पर निर्भर करेगा। यात्रा रवाना होने के समय में यदि कुछ बदलाव होता है तो ये अवधि बढ़ भी सकती है या फिर आवाजाही होगी ही नहीं।
तड़के चार और साढ़े चार बजे रवाना होंगे जत्थे
बता दें कि जम्मू के भगवतीनगर से बालटाल आधार शिविर के लिए सुबह चार बजे और पहलगाम के लिए सुबह 4:30 बजे जत्था रवाना किया जाएगा। यात्रा रवाना होने के आधा घंटा पहले ही तय रूट पर अन्य वाहनों की आवाजाही बंद कर जाएगी और जत्था गुजरने के 10 मिनट बाद आवाजाही बहाल होगी। ये पूरा प्लान 38 दिन तक प्रभावी रहेगा। अमरनाथ यात्रा इस बार इतने दिनों की ही है।
यात्रा सुगम बनाने के लिए 70 अतिरिक्त कर्मी तैनात
यातायात पुलिस ने शहर में यात्रा के दौरान आवाजाही को सुगत बनाने के लिए 70 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। यह तय स्थानों पर तैनात रहेंगे। एसएसपी का कहना है कि हमारा लक्ष्य है कि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
- कैनाल हेड से बंदा बहादुर चौक
- बेलीचराना पीडब्ल्यूडी पुल से भगवती नगर चौथा पुल
- गांधी नगर महिला कालेज से बिक्रम चौक फ्लाई ओवर
- आंबेडकर चौक से एशिया क्राॅसिंग वाया जिला पुलिस लाइन
- पुलिस मुख्यालय से बिक्रम चौक वाया जम्मू यूनिवर्सिटी
- बस स्टैंड जम्मू से मांडा चौक
शहर में छह जगह कट आफ प्वाइंटकुंजवानी, बजालता मोड़, सिद्दड़ा पुल, अटल चौक, टीसीपी नगरोटा व मांडा।
यह खबर भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2025: मौसम देगा शिवभक्तों का साथ, छह जुलाई तक नहीं फेरबदल के आसार, यात्रा होगी सुगम और सुरक्षित