फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather Update: Warning of heavy rain in Jammu and Kashmir today and tomorrow

Weather Alert : जम्मू-कश्मीर में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की आशंका

Sun, 04 Aug 2024 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 01:37 AM IST
सार

आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मानसून की सक्रियता बढ़ने से खराब मौसम की सूरत में संभावित क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की आशंका है।
 

विज्ञापन
Weather Update: Warning of heavy rain in Jammu and Kashmir today and tomorrow
demo pic...

विस्तार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू और कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मानसून की सक्रियता बढ़ने से खराब मौसम की सूरत में संभावित क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की आशंका है।

विज्ञापन


शनिवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश से गर्मी से राहत मिली है। धुंध और बादल छाए रहने से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा बाधित रही। जम्मू की तुलना में श्रीनगर में दिन का पारा अधिक दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 33.1 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 28.1 और गुलमर्ग में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जम्मू में सुबह बूंदाबांदी के बाद दिनभर बादल छाए रहे। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 31.0 और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 82 रहने से उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई है। बनिहाल में अधिकतम तापमान 22.2, बटोत में 23.1, कटड़ा में 27.0 और भद्रवाह में 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रियासी और राजोरी में कुछ देर के लिए बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed