{"_id":"67c36dac9d024734760108aa","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jmu1041-556998-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो दिन बाद खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे, यात्री वाहनों की आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो दिन बाद खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे, यात्री वाहनों की आवाजाही शुरू
विज्ञापन
- भारी वाहनाें को आकलन के बाद मिलेगी अनुमति, तीन दिन बाद खुली धूप
- आज से कश्मीर के कुछ हिस्सों में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/श्रीनगर। प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी के बाद शनिवार को मौसम साफ रहा। दो दिन बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यात्री वाहनों के लिए खोल दिया गया। भारी वाहनाें को आकलन के बाद अनुमति मिलेगी। मौसम विभाग श्रीनगर के अधिकारी ने बताया कि 2 और 3 मार्च को भी कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।
शुक्रवार देर रात भी घाटी में जोजिला पास, राजधान पास, अफरवट और कुछ ऊपरी इलाकों में बर्फ पड़ी। मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। शनिवार सुबह मौसम खुला और दोपहर बाद धूप खिली। दोपहर एक बजे के बाद श्रीनगर-जम्मू हाईवे से यात्री व छोटे वाहनों को चलने की इजाजत दी गई। हजारों वाहन सड़क पर फंसे थे। वहीं, एसएसजी रोड, भद्रवाह-चंबा रोड, मुगल रोड, सिंथन रोड, बांदीपोरा-गुरेज, कोकरनाग-किश्तवाड़, श्रीनगर-कारगिल मार्ग अभी बंद हैं।
-- -- --
हाईवे पर रात में सफर करने से बचने की सलाह
यातायात पुलिस ने चालकों को अभी जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रात में सफर करने से बचने की सलाह दी है। अभी इस मार्ग पर भूस्खलन का खतरा है। खासकर रामबन और बनिहाल के बीच विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -