फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

J&K Weather: जम्मू में गर्मी ने तोड़ा 6 साल का रिकाॅर्ड पारा 44 पार, दिनभर चली लू की थपेड़ें

Thu, 30 May 2024 01:05 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2024 01:05 PM IST
सार

लू की थपेड़ों के बीच जम्मू में दिन के पारे ने 44.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचकर पिछले छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन
weather news
जम्मू में छाता लेकर गंत्वय को जातीं युवतियां - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में प्रचंड गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। लू की थपेड़ों के बीच बुधवार को जम्मू में दिन के पारे ने 44.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचकर पिछले छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। बुधवार सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इससे जनजीवन प्रभावित है। इससे पहले 31 मई, 2019 को जम्मू में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 26 मई 1984 को ऑलटाइम 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 और 31 मई को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी दो साल बाद मई में अधिक गर्मी पड़ी है। कश्मीर के कई हिस्सों में बुधवार दोपहर बाद धूल भरी आंधी के बाद बूंदाबांदी हुई। जम्मू में सुबह की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। सुबह दस बजे तक दोपहर की गर्मी का अहसास हो रहा था।
विज्ञापन


लू की थपेड़ों से हर कोई बेहाल दिखा। शहर और आसपास इलाकों की सड़कें सुनसान रहीं। बाजारों से भी भीड़ गायब है। जम्मू में दिन के साथ रात का पारा भी सामान्य से ऊपर चला गया है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री चढ़कर 40.3 और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 30.8, बटोत में 31.9 और भद्रवाह में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर व आसपास आंधी और हल्की बारिश

राजधानी श्रीनगर समेत आसपास के इलाकों में आंधी और हल्की बारिश से गर्मी से दिन के समय थोड़ी राहत मिली है। श्रीनगर में दिन का पारा 27.5, पहलगाम में 25.6 और गुलमर्ग में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में दोपहर 12 से 3 बजे तक घोड़ा गाड़ियों से सामान ढोने पर रोक

जम्मू संभाग के कठुआ, सांबा और जम्मू में तेज गर्मी से हर कोई बेहाल है। लू के थपेड़ों से जहां जनजीवन प्रभावित है, वहीं जीव-जतुओं पर भी इसका असर पड़ रहा है। इसी के मद्देनजर डीसी जम्मू सचिन कुमार वैश्य ने दोपहर 12 से तीन बजे के बीच घोड़ा गाड़ियों पर सामान ढोने और अन्य मवेशियों पर बोझ लादने पर रोक लगा दी है। उधर, कश्मीर संभाग में तीन जून से तेज गर्मी पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed