{"_id":"65d27a7ff27b3479b2060704","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1008-305563-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर में पहाड़ बर्फ से लकदक, कई क्षेत्रों में बारिश, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद, ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर में पहाड़ बर्फ से लकदक, कई क्षेत्रों में बारिश, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद, ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अगले 24 घंटों में 10 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, 20 तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में एक सप्ताह तेज धूप निकलने के बाद शनिवार रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। इससे ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हल्की से भारी बर्फबारी व विभिन्न इलाकों में बारिश होने से मौसम में भारी बदलाव दर्ज किया गया। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। दिनभर रुक-रुककर बारिश के साथ तेज हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बालटाल, सोनमर्ग में भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने भी 20 फरवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी कर सामान्य से ज्यादा बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है। आपदा विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुलगाम, अनंतनाग सहित 10 पहाड़ी जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। लोगों को मौसम एडवाइजरी के अनुसार ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, कठुआ, राजोरी, पुंछ, उधमपुर के साथ सभी मैदानी इलाकों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। श्रीनगर सहित ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई। बीआरओ ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। गुलमर्ग, पहलगाम, पीर पंजाल की पहाड़ियों में ताजा हिमपात हुआ है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह कश्मीर के गुलमर्ग, गुरेज, जोजिला, बालटाल, सोनमर्ग, उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा, पुंछ जिले में पीर पंजाल रेंज और राजोरी के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों और कठुआ के सरथल में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण मुख्य घाटी को कुपवाड़ा जिले के माछिल, बांदीपोरा जिले के गुरेज और गांदरबल जिले के सोनमर्ग जैसे दूरदराज के इलाकों से जोड़ने वाली कई सड़कें बंद हो गई हैं। गुलमर्ग में 75. सेंटी मीटर बर्फबारी दर्ज की गई। कश्मीर के शोपियां जिले को जम्मू संभाग के राजोरी-पुंछ इलाके से जोड़ने वाली मुगल रोड भी बर्फबारी के कारण पहले से ही बंद चल रहा है।
विज्ञापन
-- -- --
इन 10 जिलों में हिमस्खलन का खतरा
जम्मू-कश्मीर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले 24 घंटों में डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, बांदीपोर, बारामुला, कुपवाड़ा और गांदरबल जिलों में मध्यम दर्जे के हिमस्खलन की चेतावनी दी है। इसके अलावा अनंतनाग और कुलगाम जिले में 2500 मीटर से ऊपर वाले इलाकों में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी ही है।
-- -- -- -
पर्यटकों का रुख घाटी की ओर
कश्मीर घाटी में हालिया बर्फबारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कश्मीर के मंडलायुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा कि हम बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बर्फबारी रुकते ही हम सड़कें साफ करते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में पर्यटक इन दिनों घाटी की तरफ रुख कर रहे हैं। गुलमर्ग में होने वाले खेलो इंडिया खेलों के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
-- -- --
कहां कितनी बारिश (मिमी में)
गुलमर्ग 18.6
श्रीनगर 06.3
जम्मू 02.5