{"_id":"65c6aea60cde85e9350092e8","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1008-299342-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: धूप निकलने से दिन के पारे में उछाल, रातें अब भी ठंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: धूप निकलने से दिन के पारे में उछाल, रातें अब भी ठंडी
विज्ञापन
- कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे, जम्मू में भी 3 से 6 डिग्री के बीच चल रहा रात का पारा
- 18 से 20 फरवरी को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में चार दिन से लगातार धूप निकल रही है। इससे अधिकतम पारे में उछाल आया है, लेकिन रात के तापमान में अभी भी गिरावट जारी है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे है, जो सामान्य से 2 से 5 डिग्री नीचे है। जम्मू में भी न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में प्रात और रात को कड़ाके की ठंड कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 17 फरवरी तक मौसम लगभग साफ रहेगा, लेकिन 14 फरवरी की शाम को कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं। इसके साथ 18 से 20 फरवरी को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
जम्मू में मौसम के लगातार साफ रहने के कारण दिन का तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री चढ़कर 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि वीरवार की रात का पारा सामान्य से 4.2 डिग्री गिरकर 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के अन्य जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चला गया है। कटड़ा में दिन का तापमान 20.8, श्रीनगर में 11.5, पहलगाम में 8.0 और गुलमर्ग में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में कड़ाके की ठंड के बीच दिन का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितना न्यूनतम पारा ()
लेह -15.0
पहलगाम -10.3
गुलमर्ग -9.0
काजीगुंड -6.4
कोकरनाग -5.0
कुपवाड़ा -4.9
श्रीनगर -4.8
भद्रवाह -1.6
बनिहाल 2.0
बटोत 3.3
जम्मू 5.3
कटड़ा 5.8

अंबाला सिटी के मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर हाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते कथा
विज्ञापन