फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather news

Jammu News: आज से फिर सताएगी गर्मी, 28 जून तक बारिश के आसार नहीं

विज्ञापन
Weather news
-29 से 30 जून को जम्मू-कश्मीर में बदलेगा मौसम, भारी बारिश की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रविवार से मैदानों के साथ पहाड़ों पर फिर से पसीने छूटने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 23 से 28 जून तक प्रदेश में लगभग मौसम साफ रहेगा, जिससे पारे में उछाल आएगा। हालांकि कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 29 से 30 जून को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है। अमूमन प्रदेश में जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून दस्तक देता रहा है।
शनिवार को जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहा। जम्मू में लगातार दूसरे दिन पारा 40 डिग्री के नीचे रहा। यहां दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को सीधी धूप में गर्मी का अधिक अहसास हुआ। शहर के अधिकांश बाजार छुट्टियों के कारण बंद होने से कुछ राहत रही, क्योंकि इलेक्ट्राॅनिक उपकरण बंद होने से तपिश में वृद्धि नहीं हुई है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री चढ़कर 39.7 और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम पारा 30.4, बटोत में 27.7, कटड़ा में 36.5 और भद्रवाह में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

----
बारिश के बाद घाटी में मौसम सुहावना
कश्मीर में भी लगभग मौसम साफ रहा। शाम को हल्के बादल छाए। बीते दिन हुई बारिश से घाटी में मौसम सुहावना बना हुआ है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री गिरकर 24.8 और न्यूनतम तापमान 14.5, पहलगाम में अधिकतम तापमान 21.4 तथा न्यूनतम 10.6 और गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 15.4 तथा न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed