फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: घाटी में अमरनाथ गुफा और राजदान पास में बर्फबारी, मैदानों में बारिश

विज्ञापन
weather news
- जम्मू समेत कई जिलों में पारा चढ़ा, दो अप्रैल तक मौसम साफ रहने के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/जम्मू। कश्मीर में निरंतर हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। श्रीनगर समेत घाटी के मैदानी इलाकों में बुधवार रात से वीरवार की सुबह तक बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहे। अमरनाथ गुफा और राजधान पास में बर्फबारी हुई है। जम्मू संभाग के अधिकतर जिलों में पारे में उछाल आया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार दो अप्रैल तक मौसम साफ रहने से पारे में उछाल आएगा।

श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 17.4 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 15.8 और गुलमर्ग में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में वीरवार को धूप निकली। सुबह से ही तपिश का अहसास शुरू हो गया। यहां दिन का पारा सामान्य से 3.9 डिग्री चढ़कर 33.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री चढ़कर 21.3 डिग्री दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 20.8, बटोत में 22.0, कटड़ा में 30.8 और भद्रवाह में 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed