फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news, jammu kashmir

Jammu News: प्रदेश में 18 से 20 तक सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

विज्ञापन
weather news, jammu kashmir
- मंडलायुक्त कश्मीर ने जारी की एडवाइजरी, मौसम के मुताबिक ही यात्रा शुरू करें सैलानी व यात्री
विज्ञापन

- हाईवे के साथ उड़ानों पर पड़ सकता है असर
- पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 18 से 20 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। भारी बारिश और बर्फबारी से पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में शीतलहर बढ़ेगी। कश्मीर संभाग अधिक प्रभावित रहेगा। इसे देखते हुए मंडलायुक्त कश्मीर ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें खराब मौसम के कारण हवाई सेवाओं के साथ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग व प्रदेश के अन्य कई मध्य व ऊंचाई वाले मार्गों के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। यात्रियों को मौसम के मुताबिक सफर करने की सलाह दी गई है। बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा रहेगा। आगामी मौसम को देखते हुए बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारी की है।
एडवाइजरी के तहत जम्मू संभाग के पीर पंजाल और कश्मीर संभाग के अनंतनाग, पहलगाम, कुलगाम, शोपियां, पीर की गली, गुलमर्ग, सोनमर्ग-जोजिला, बांदीपोरा-राजदान पास, कुपवाड़ा-सादना पास में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, कश्मीर संभाग में 17 फरवरी की रात पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो सकती है। 18 फरवरी को उत्तर, उत्तर दक्षिणी, मध्य और दक्षिण कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी के साथ अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी। 19 और 20 फरवरी को कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा, गांदरबल, बडगाम, शोपियां और कुलगाम जिले में भारी बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी और निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हो सकती है। जम्मू संभाग में 18 फरवरी को कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 19 से 20 फरवरी को मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होगी। रामबन, पुंछ, डोडा और किश्तवाड़ में भारी बर्फबारी की आशंका है। खराब मौसम के कारण सिंथन, मुगल रोड, साधना और राजदान, जोजिला जैसे ऊंचे इलाकों में राजमार्ग अस्थायी रूप से बंद हो सकते हैं। 21 फरवरी से मौसम में सुधार आएगा।
विज्ञापन

----------
जम्मू व कटड़ा का अधिकतम पारा 23 डिग्री पार
जम्मू। जम्मू कश्मीर में लगातार मौसम साफ रहने से अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 10 डिग्री ऊपर चल रहा है। इससे जम्मू समेत कई जिलों में दिन में धूप में तपिश का अहसास हो रहा है। हालांकि कश्मीर के लगभग हिस्सों में अभी रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। जम्मू में वीरवार को दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री चढ़कर 23.9, कटड़ा में सामान्य से 3.6 डिग्री चढ़कर 23.1, भद्रवाह में सामान्य से 8.0 डिग्री चढ़कर 20.6, श्रीनगर में सामान्य से 7.8 डिग्री चढ़कर 17.7, पहलगाम में सामान्य से 6.9 डिग्री चढ़कर 13.4 और गुलमर्ग में सामान्य से 9.2 डिग्री चढ़कर 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कहां कितना न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
लेह -10.2
पहलगाम -5.4
कुपवाड़ा -3.3
गुलमर्ग -3.2
श्रीनगर -3.0
काजीगुंड -2.0
भद्रवाह 2.0
जम्मू 8.2
कटड़ा 8.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed