फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weapons exhibition in Gudha Manhansa showed patriotic fervor among the students

Jammu News: गुढा मन्हांसा में हथियारों की प्रदर्शनी विद्यार्थियों में दिखा देशभक्ति का जोश

Tue, 11 Feb 2025 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 11 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Weapons exhibition in Gudha Manhansa showed patriotic fervor among the students
गुढा मन्हांसा में हथियारों की प्रदर्शनी देखती छात्राएं। संवाद - फोटो : paragwal
हथियारों को अपने हाथों में उठाकर देखने का अनुभव अविस्मरणीय
विज्ञापन

परगवाल। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 195वीं वाहिनी ने हाई स्कूल गुढा मन्हांसा में सोमवार को हथियारों की प्रदर्शनी आयोजित की। प्रदर्शनी में छात्रों ने उत्साह के साथ विभिन्न आधुनिक हथियारों को देखा और उन्हें हाथ में उठाकर करीब से समझने का मौका मिला।
देश की ताकत को करीब से महसूस किया : छात्रों ने इस अनोखे अनुभव को रोमांचक बताया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार था जब उन्होंने उन हथियारों को इतनी नजदीक से देखा और छुआ, जिन्हें वे अब तक केवल दूर से देखते आए थे। छात्रों का कहना था कि इस प्रदर्शनी ने उन्हें यह एहसास कराया कि सीमा सुरक्षा बल के हाथों में देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

बीएसएफ की पहल – युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना : इस मौके पर बटालियन कमांडेंट सुनील कुमार ने बताया कि बीएसएफ न केवल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करता है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं में सुरक्षा बलों के प्रति जागरूकता और उत्साह जगाने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। इसी उद्देश्य से यह हथियार प्रदर्शनी आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र विजय सिंह, राहुल सिंह और सोनाली मन्हास ने बताया कि हथियारों को अपने हाथों में उठाकर देखने का अनुभव अविस्मरणीय था। इस कार्यक्रम में परगो मेमोरियल शिक्षा केंद्र गुढा मन्हांसा और हाई स्कूल के छात्रों व शिक्षकों ने भी भाग लिया।

बीएसएफ का योगदान – युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम
शिक्षक रामरतन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना विकसित करना और उन्हें जागरूक बनाना है। बीएसएफ सीमावर्ती क्षेत्रों के छात्रों को भारतीय सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम जैसे फिजिकल ट्रेनिंग, भर्ती प्रक्रिया की जानकारी, लिखित परीक्षा की तैयारी, कंप्यूटर नॉलेज और हथियारों की जानकारी उपलब्ध कराता है। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट संतोष शेखरण, कंपनी कमांडर भूपेंद्र सिंह, शिक्षक रीना चिब, मोहिंद्र पाल समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कैप्शन: गुढा मन्हांसा में हथियारों की प्रदर्शनी देखते स्कूली बच्चे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed