फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Water Crisis

तवी का मटमैला पानी साफ नहीं कर पा रहे फिलटरेशन टैंक, गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
Water Crisis
जम्मू। तवी का मटमैला पानी फिलटरशन टैंक साफ नहीं कर पा रहे हैं। इससे शहर में पेयजल किल्लत जारी है। सोमवार को पुराना शहर, रेशमघर कालोनी, बख्शी नगर, किशना नगर और अन्य इलाकों में 20 मिनट तक ही पानी आया है। वहीं, नरवाल, बठिंडी, जल्लाबाद, सुंजवान, डूंगियन, रीका, छन्नी राम, छन्नी हिम्मत, डिल्ली, ग्रेटर कैलाश और सैनिक कॉलोनी क्षेत्र में आपूर्ति नहीं हो रही है। गांधी नगर, शास्त्री नगर, नानक नगर, संजय नगर, त्रिकुटा नगर, त्रिकुटा नगर विस्तार, गंग्याल, देवेश नगर, कुंजवानी, बांदुरख, चतरा में भी आपूर्ति प्रभावित होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

मौसम साफ होते ही समस्या हल होगी
जलशक्ति विभाग के अनुसार तवी नदी से मटमैला पानी आ रहा है। फिलटरेशन टैंकों में साफ नहीं हो रहा है। पानी लिफ्ट करने के लिए मोटर भी काम नहीं कर रही है। इस कारण पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। मौसम साफ होते ही समस्या का हल हो जाएगा। जलशक्ति विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौजूदा समय में पानी का सही तरीके से प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed