फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   warning

एसटी स्टेट्स से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
warning
जम्मू। एसटी स्टेट्स के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग ने जानबूझ कर लोगों को धार्मिक, सांप्रदायिक और सामाजिक आधार पर बांटने की कोशिश की है। इससे गुज्जर, बक्करबाल और गद्दी-सिपी समुदाय के लोग परेशान हैं। यह चेतावनी जम्मू-कश्मीर गुज्जर बक्करवाल आर्गनाइजेशन कोआर्डिनेशन कमेटी ने शुक्रवार को प्रेस क्लब जम्मू में प्रेसवार्ता में दी है। साथ ही न्यायाधीश जीडी शर्मा की अध्यक्षता में जारी हुई रिपोर्ट पर रोष जताते हुए एक नवंबर को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन की बात कही है।
विज्ञापन

कमेटी सदस्य बशील अहमद लोन कहा कि पहाड़ी भाषी लोगों का एसटी स्टेट्स दिया जा रहा है। सरकार ने अंतिम रिपोर्ट छिपा कर रखी है। अपने अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए व्यापक आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। अनवर चौधरी ने कहा कि हैरान करने की बात यह है कि पहाड़ी लोगों की पहचान करनी मुश्किल बात है। जुबान के आधार पर कोई भी पहाड़ी नहीं हो सकता है। ऐसा दावा करना उचित बात नहीं है। मौके पर मुश्ताक चौधरी खटाना, जमील चौधरी और इश्तिाक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed