फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vigilant security, monitoring of sensitive areas with drones

Jammu News: शहर में सुरक्षा चौक-चौबंद, संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी

विज्ञापन
Vigilant security, monitoring of sensitive areas with drones
गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थालों को लिया सुरक्षा घेरे में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गणतंत्र दिवस को लेकर जम्मू जिले में हाई अलर्ट है। जिला मुख्यालय से लेकर आईबी तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। जगह-जगह नाके और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एमए स्टेडियम में मुख्य आयोजन होगा। ऐसे में समारोह स्थल के आसपास ड्रोन की मदद से निगरानी और तीन स्तरीय सुरक्षा ग्रिड बनाया गया है।
शहर के सभी तवी पुल सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए हैं। रात के समय शहर के सिद्दडा, छन्नी हिम्मत, बठिंडी, नरवाल, गुज्जर नगर, निक्की तवी, बेलीचराना जैसे इलाकाें में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यहां यात्री व निजी वाहनों की जांच के साथ-साथ संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं भीड़भाड़ वाले स्थल एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, रघुनाथ मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास भी सुरक्षा कड़ी की गई है। जिले के सभी पुलिस थाने, पुलिस चौकियों, सैन्य प्रतिष्ठानों को सुरक्षा घेरे में रखा गया है। दिनरात सुरक्षा बलों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को शहर के इंद्रिरा चौक, डोगरा चौक, जानीपुर, गुज्जर नगर में पुलिस ने विशेष नाका लगाया और वाहनों की जांच की गई। इस दौरान लोगों के पहचान पत्र देखकर ही उन्हें जाने दिया गया। एसएसपी जम्मू डाॅ. विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

---
तवी नदी पर सुरक्षाबलों की पैनी नजर
तवी नदी पर सुरक्षाबलों की पैनी नजर है। नदी किनारे और साथ लगते इलाकों में पुलिस टीम औचक निरीक्षण कर रही है। बुधवार को निक्की तवी इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची। इस दौरान पूरे इलाके को खंगाला गया और लोगों को किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed