{"_id":"5ff1651e0a004006d211e680","slug":"vaccine-update-covid-vaccine-omar-abdullah-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश पर उमर का तंज, कहा- टीके का संबंध मानवता से है, किसी राजनीतिक दल से नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश पर उमर का तंज, कहा- टीके का संबंध मानवता से है, किसी राजनीतिक दल से नहीं
Sun, 03 Jan 2021 12:03 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश पर उमर का तंज
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा शनिवार को कोरोना वायरस टीके को भाजपा का टीका करार दिए जाने के बाद नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कोविड-19 टीके का संबंध किसी राजनीतिक दल से नहीं बल्कि मानवता से है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मैं किसी और के बारे में तो नहीं कह सकता, लेकिन जब मेरी बारी आएगी तो मैं खुशी-खुशी टीका लगवाऊंगा। जितने ज्यादा लोग टीका लगवाएंगे, देश और अर्थव्यवस्था के लिए उतना ही बेहतर होगा।
विज्ञापन
I don’t know about anyone else but when my turn comes I’ll happily roll up my sleeve & get a COVID vaccine. This damn virus has been far too disruptive & if a vaccine helps bring about a semblance of normalcy after all the chaos then sign me up. https://t.co/bVOw7lPJ6w
विज्ञापन विज्ञापन— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) January 2, 2021
उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि कोई भी टीका किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं रखता। उसका संबंध मानवता से है। संवेदनशील लोगों को जितना जल्दी टीका लगाया जाए, उतना बेहतर होगा।
यह भी पढ़ें- कश्मीरः डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाने से सतपाल से खफा थे कायर आतंकी, दिख रही है बौखलाहट
यह भी पढ़ेंः तस्वीरें: परिजनों का बिलखना सभी को झकझोर गया...सबका था एक सवाल-आखिर आतंकियों ने क्यों मारी गोली