{"_id":"65d521d2b6c1e0185504f4c4","slug":"uttar-pradesh-defeated-jammu-and-kashmir-by-42-runs-jammu-news-c-385-1-ja21001-102458-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उत्तरप्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 42 रनों से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उत्तरप्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 42 रनों से दी शिकस्त
विज्ञापन
सीके नायडू ट्रॉफी: हार के साथ ही जेएंडके का प्रतियोगिता में सफर हुआ समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के अंतिम लीग मुकाबले में हार के साथ ही प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर का सफर समाप्त हुआ। पहली पारी में उत्तर प्रदेश की 277 रनों की बढ़त के जवाब में जेएंडके की दूसरी पारी 235 रनों पर सिमट गई। इस तरह जेएंडके को पारी और 42 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले ग्रीन पार्क ग्राउंड कानपुर में मंगलवार को तीसरे दिन उत्तरप्रदेश ने जेएंडके की पहली पारी में 216 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 493 रन पर घोषित की। उत्तरप्रदेश ने पहली पारी में 277 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। दूसरी पारी की शुरूआत करने उतरी जेएंडके की टीम कृतज्ञ केके सिंह और विप्रज निगम की गेंदबाजी के आगे नहीं टिक सकी और पूरी टीम 62 ओवरों में 235 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। जेएंडके के लिए सलामी बल्लेबाज काजी जुनैद मसूद ने 127 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से सर्वाधिक 86 रन बनाए। उन्होंने यावर हसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 67 और कप्तान शिवांश शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। यावर हसन ने 45 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 40 रन बनाए। वहीं, कप्तान शिवांश शर्मा ने 59 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 33 और अर्णव गुप्ता ने 53 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। उत्तर प्रदेश के लिए कृतज्ञ केके सिंह ने 25 ओवरों में 79 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि विप्रज निगम ने 19 ओवरों में 60 रन देकर चार विकेट चटकाए। रोहित द्विवेदी को एक विकेट मिला।