फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   USBRL project, 36 tunnels and 943 bridges, India longest, railway tunnel, Katra-Banihal section, inaugurated

USBRL परियोजना: 36 सुरंगें और 943 पुल, कटरा-बनिहाल खंड में भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग, पीएम ने किया उद्घाटन

Fri, 06 Jun 2025 01:52 PM IST
ANI Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 06 Jun 2025 01:52 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक का उद्घाटन किया। यह घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली 272 किलोमीटर लंबी मेगा परियोजना है। प्रधानमंत्री ने आज जम्मू-कश्मीर में बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज चिनाब पुल को भी देश को समर्पित किया।

विज्ञापन
USBRL project, 36 tunnels and 943 bridges, India longest, railway tunnel, Katra-Banihal section, inaugurated
पीएम ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक का उद्घाटन किया। यह घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली 272 किलोमीटर लंबी मेगा परियोजना है। प्रधानमंत्री ने आज जम्मू-कश्मीर में बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज चिनाब पुल को भी देश को समर्पित किया। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक की बात करें तो इस रास्ते में कई ऐसी सुरंगें हैं जो इस रेल लिंक को इंजीनियरिंग का एक अनोखा नमूना बनाती हैं। 272 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग में से लगभग 119 किलोमीटर की यात्रा 36 सुरंगों से होकर गुजरती है।  

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले 272किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना एक विद्युतीकृत रेलवे कॉरिडोर है, जिसमें 36सुरंगें और 943पुल हैं। इसका एक प्रमुख आकर्षण कटरा-बनिहाल खंड है, जहां 111किलोमीटर लंबे खंड में से 97.42 किलोमीटर या तो सुरंगों या पुलों  से गुजरता है। इस खंड में टी-50 सुरंग भी शामिल है, जो लगभग 13किलोमीटर लंबी है और भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग है। रेलवे बोर्ड के सूचना और प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा कि यूएसबीआरएल परियोजना में, 111किलोमीटर से अधिक लंबे कटरा-बनिहाल खंड में अकेले 97.42किलोमीटर के क्षेत्र में सुरंगें हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूएसबीआरएल प्रोजेक्ट: 31 साल... छह प्रधानमंत्री, 16 रेल मंत्रियों का अहम योगदान; इन्होंने सपने को किया साकार
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप कुमार ने आगे कहा कि चिनाब रेलवे ब्रिज 359 मीटर ऊंचा है - जो एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है। दोनों पुलों के इंजीनियरिंग महत्व के बारे में बताते हुए कुमार ने कहा कि इन्हें भूकंप और तेज हवाओं को झेलने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि चिनाब नदी पर बना पुल एक ऐतिहासिक इंजीनियरिंग चमत्कार है, हमने एफिल टॉवर (ऊंचाई में) को पीछे छोड़ दिया है और यह पुल 359मीटर ऊंचा है। एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा और कुतुब मीनार से पांच गुना ऊंचा है। 


रेलवे अधिकारी ने बताया कि इस पुल पर कुल 29,800 मीट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है। यह भूकंपीय क्षेत्र 5 में स्थित है, लेकिन इसे इस तरह से बनाया गया है कि यह तेज झटकों को भी झेल सके। तेज हवाओं में भी पुल बरकरार रहेगा, अंजी ब्रिज के पास हवा की गति करीब 225 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसलिए उस पुल को भी उसी हिसाब से डिजाइन किया गया है उस पुल में 96 केबल हैं और इसके निर्माण में 849 मीट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है और यह 725किलोमीटर लंबा और 331किलोमीटर ऊंचा है। ये दोनों पुल अपने आप में अनोखे हैं।

ये भी पढ़ें: Chenab Bridge: दस ऐसे प्रयोग... जो भारतीय रेलवे के इतिहास में पहले कभी नहीं हुए, वो यूएसबीआरएल टीम ने कर दिखाए

वहीं वंदे भारत ट्रेनों के समय और सुविधाओं के बारे में बताते हुए दिलीप कुमार ने कहा कि रेलवे ने इस खंड (उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक) पर दो ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें प्रतिदिन श्री माता वैष्णो देवी, कटरा से श्रीनगर के लिए चलेंगी। एक ट्रेन सुबह 8.10 बजे और दूसरी 14: 55 (दोपह 2.55बजे पर रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed