{"_id":"686adee8398c461e1e0ebc63","slug":"uproar-over-shifting-of-transformer-rspura-news-c-274-1-rsp1001-102037-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: देवस्थान से ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: देवस्थान से ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने पर बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। पंडोरिया ब्राह्मणा में खजूरिया बिरादरी के देवस्थान जय दाती मां परिसर से ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने पर दो गुटों में बवाल हो गया। पुलिस ने मामले को सुलझाया।
देवस्थान से ट्रांसफार्मर को खेतों में शिफ्ट करने पर दूसरे गुट ने विरोध शुरू कर दिया। ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने आए मजदूर को थप्पड़ मार दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों गुटों को शांति से मसले का हल करने के लिए कहा। खजूरिया बिरादरी के लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर शिफ्ट अपनी जगह पर कर रहे हैं। इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। दूसरा गुट बिना वजह मामले को तूल दे रहा है।
उन्होंने कहा कि देवस्थान में ट्रांसफार्मर होने के कारण कई बार शॉर्ट सर्किट से हादसे हो चुके हैं। इससे आयोजन के दौरान अप्रिय घटना घट सकती है। इसके चलते ट्रांसफार्मर को शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, फिलहाल पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट पर रोक लगा दी है। संवाद