{"_id":"6ada7f40923cfe847e05546d","slug":"railway-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1045326-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: त्योहारी सीजन में रेल कर्मियों\nको नहीं मिलेगा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: त्योहारी सीजन में रेल कर्मियों को नहीं मिलेगा अवकाश
विज्ञापन
- जरूरत पड़ने पर मंजूर छुट्टियां भी होंगी रद्द
- अतिरिक्त ट्रेनें चलाने पर मैनपावर पूरी रखने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दिवाली और छठ पूजा के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए जम्मू रेल मंडल में परिचालन से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। सहायक परिचालन प्रबंधक जम्मू मंडल की ओर से 21 अक्तूबर को जारी आदेश के अनुसार, अगले आदेश तक विशेष परिस्थितियों को छोड़कर ट्रेन मैनेजर, पॉइंट्समैन और अन्य परिचालन कर्मचारियों की छुट्टियां मंजूर नहीं की जाएंगी।
आदेश में कहा गया है कि त्योहारी सीजन में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों, भारत गौरव, फुल टैरिफ ट्रेनों और सैन्य आवागमन के कारण परिचालन संबंधी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। ऐसे में पर्याप्त कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके। जारी आदेश के मुताबिक स्वीकृत छुट्टियों की भी समीक्षा की जाएगी। परिचालन की आवश्यकता होने पर संबंधित कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस बुलाया जा सकता है। सभी ट्रैफिक इंस्पेक्टर और स्टेशन अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में कर्मचारियों की उपलब्धता पर नजर रखने तथा अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन के लिए उपलब्ध मैनपावर का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया है।