फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Unopened shops closed without inventory, invoice of three thousand

बिना सूची के खुली दुकानें कराई बंद, किया तीन हजार का चालान

विज्ञापन
Unopened shops closed without inventory, invoice of three thousand
महानपुर। तहसीलदार रमेश सिंह ने कस्बे के बाजार में नियमानुसार खुली की दुकानों का भी जायजा लिया। इस दौरान बिना अनुमति के खुले खोखे और दुकानों को मिलाकर सात लोगों की दुकानें बंद करवाईं और कुल तीन हजार रुपये का चालान किया। वहीं कस्बे के विविन क्वारंटीन केंद्रों का दौरा कर वहां पर रखे गए लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। उन्होंने निर्देश दिए कि वह अपनी बारी के अनुसार ही दुकान खोलें जो कि जिला उपायुक्त ने सूची बनाई हुई है ताकि लाकडॉउन का उल्लंघन न हो।
विज्ञापन

बुधवार को तहसीलदार महानपुर ने कस्बे में बनाए गए विभिन्न क्वारंटीन केंद्रों में पहुंच कर जहां पर रखे गए लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना है। इस मौके पर उन्होंने सूची के अनुसार खुली रखी गई दुकानों का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों को कहा कि वह समय का पालन करें और बिना मास्क के किसी को भी सामान ना दे तथा सामाजिक दूरी बनाने के लिए उन्हें जागरूक करे ताकि लाकडॉउन का सही तरीके से पालन हो सके। उन्होंने इस मौके पर कहा कि विना वजह लोग घर से बाहर ना निकले केवल जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर जाएं जिससे कोरोना वायरस बीमारी से बचा जा सके। जिला उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार खुलने वाली दुकानों की सूची के तहत जो दुकानें बिना अनुमति के कुल सात खोखे और दुकानें खुली थीं। इस पर तहसीलदार के निर्देश पर उन दुकानदारों तथा खोखे मालिकों को तीन हजार रुपये का प्रशासन ने चालान किया। तहसीलदार रमेश सिंह ने उन्हें निर्देश दिए कि वह अपनी बारी के अनुसार ही दुकान खोलें जो कि जिला उपायुक्त ने सूची बनाई हुई है ताकि लाकडॉउन का उल्लंघन न हो। इस मौके पर वीडिओ जोगिंदर शर्मा, नायब तहसीलदार प्रेमलाल, स्थानीय सरपंच सोनू गुप्ता, बीडीसी चेयरमैन राज सिंह , पुलिस चौकी ऑफिसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed