फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Ministry of Youth Affairs and Sports has approved kayaking and canoeing sport at Khelo India State Center of Excellence in Srinagar

श्रीनगर: खेल मंत्रालय ने दो और वाटर स्पोर्ट्स को शुरू करने की दी मंजूरी

Tue, 25 May 2021 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 25 May 2021 02:44 PM IST
सार

केंद्र सरकार के इस कदम से इन खेलों में प्रदेश के खिलाड़ी प्रोत्साहित होंगे। इसके साथ ही भविष्य में उत्कृष्ट खिलाड़ी भी बनेंगे। 

विज्ञापन
Union Ministry of Youth Affairs and Sports has approved kayaking and canoeing sport at Khelo India State Center of Excellence in Srinagar
खेलो इंडिया विंटर गेम्स, फाइल फोटो - फोटो : साकिब नबी

विस्तार

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने श्रीनगर के खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (केआईएससीई) में कयाकिंग और कैनोइंग दो और वाटर स्पोर्ट्स खेलों को शुरू करने की मंजूरी दी है। इससे पहले यहां रोइंग की ही सुविधा थी। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने केंद्र सरकार से इन खेलों को जोड़ने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन


उप-राज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि कयाकिंग और कैनोइंग खेलों को जोड़ने से विश्व चैंपियनशिप और एशियाई चैंपियनशिप जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिक प्रभावशाली प्रदर्शन का मार्ग प्रशस्त होगा और खिलाड़ी एक छत के नीचे अधिक खेलों में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इन दो खेल विधाओं के जुड़ने से इनमें अधिक युवाओं की भागीदारी की उम्मीद होने के साथ देश भर से खेल प्रतिभाएं भी आकर्षित होंगी। 
विज्ञापन


स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जलाशयों की भरमार है और जम्मू-कश्मीर दोनों संभागों में सुविधाओं को बढ़ावा दिया जहा रहा है। केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए भारतीय कयाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन के महासचिव प्रशांत कुशवाहा ने कहा कि कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग ने मिलकर ओलंपिक में कुल 63 पदक जीते हैं। अगर हम इन खेलों में युवाओं को प्रशिक्षण दें तो ओलंपिक में भारत के पदक काफी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ये दर्द रुला देगा: कोरोना की मार से किसान और दुकानदार परेशान, सड़ रहीं सब्जियां से तबाह हुई जिंदगी

यह भी पढ़ें- आपदा में बढ़े अपराध: फौजी को एक युवती ने दिखाया अपना अश्लील वीडियो, फिर दी ऐसी धमकी  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed