{"_id":"6afcc1b6a5aa47d93d0035b2","slug":"awareness-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1065685-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए किया जागरूक
जेएंडके बैंक के आंचलिक कार्यालय में साइबर जागरूकता को लेकर जानकारी देते बैंक के अधिकारी। स्त्र
Link Copied
जम्मू। जम्मू-कश्मीर बैंक ने मंगलवार को जम्मू स्थित अपने कार्यालय में बैठक की। इसकी अध्यक्षता महाप्रबंधक (ग्राहक सेवा) नरजय गुप्ता ने की। महाप्रबंधक ने कहा कि जब ग्राहक हमें अपनी कठिनाइयां बताते हैं, तो इससे हमें यह पहचानने में मदद मिलती है कि शाखा में क्या बदलाव करने की आवश्यकता है। साइबर अपराध समन्वय केंद्र के उप-निरीक्षक विक्रम कटोच ने साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जरूरी जानकारी दी। महाप्रबंधक अल्ताफ हुसैन किरा ने धोखाधड़ी जागरूकता को व्यापक स्तर पर ले जाने पर बल दिया। लेनदेन निगरानी प्रकोष्ठ ने बताया कि धोखेबाज कैसे लोगों के बैंक खातों का उपयोग पैसे प्राप्त करने और स्थानांतरित करने के लिए करते हैं। उप-निरीक्षक कटोच ने सामान्य घोटालों को पहचानने और डिजिटल सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के लिए सावधानियों पर प्रकाश डाला। माैके पर प्रमुख रूप से महाप्रबंधक एवं संभागीय प्रमुख (जम्मू) अशोक गुप्ता और महाप्रबंधक एवं मुख्य जोखिम अधिकारी अल्ताफ हुसैन किरा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।