Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: युवाओं ने पेश किया 2047 के विकसित भारत का खाका

विज्ञापन
education news
विकसित भारत पर युवाओं ने पेश किए नवाचार के विचार स्रोत संबंधित
- यंग लीडर्स डायलॉग में 50 युवाओं ने पीपीटी से रखे नवाचार के विचार
विज्ञापन


- जम्मू के प्रतिभागी अब यूटी स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए युवाओं ने नवाचार और रचनात्मक सोच के साथ विकास का खाका पेश किया। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के तहत सरकारी महिला कॉलेज, परेड ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय पीपीटी प्रस्तुति प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। इसमें जम्मू जिले के 50 प्रतिभागियों ने अपने विचारों और सुझावों से प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता में शामिल युवाओं ने जलवायु सुरक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों और सतत पर्वतीय विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। सभी प्रतिभागियों ने स्टेज-दो की निबंध मूल्यांकन प्रक्रिया में सफल होने के बाद प्रतियोगिता में जगह बनाई थी। उन्होंने देश और क्षेत्र के विकास में युवाओं की भूमिका को लेकर भी सुझाव साझा किए।
विज्ञापन

---
टीना महाजन ने युवाओं को दिए विचारों पर काम करने के सुझाव
कार्यक्रम में यूटी स्तरीय नोडल अधिकारी एवं युवा सेवा एवं खेल विभाग की अतिरिक्त सचिव टीना महाजन ने प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं के रचनात्मक विचारों की सराहना करते हुए उन्हें इन्हें धरातल पर उतारने के लिए काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यूटी स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन
प्रतियोगिता का मूल्यांकन एसडीएम जम्मू साउथ मनु हंसा की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने किया। इसमें डॉ. दीपक पठानिया, डॉ. मोहम्मद तुफैल और डॉ. शुभ्रा जम्वाल शामिल रहे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन आगामी यूटी स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। वहां वे जम्मू जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन महानिदेशक युवा सेवा एवं खेल अनुराधा गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। जिला स्तर पर इसकी जिम्मेदारी वीरेंद्र कुमार शर्मा ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed