{"_id":"63357a3b1fb625645b470ddf","slug":"udhampur-former-mla-balwant-singh-mankotia-joins-bjp-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: भाजपा के हुए पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, दिल्ली में थामा पार्टी का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: भाजपा के हुए पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, दिल्ली में थामा पार्टी का दामन
Thu, 29 Sep 2022 05:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 29 Sep 2022 05:05 PM IST
सार
बलवंत सिंह मनकोटिया उधमपुर से दो बार विधायक रह चुके हैं। उनका उधमपुर और उसके साथ लगते क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है। आज दिल्ली में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
Balwant Singh Mankotia
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर के पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने आज दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। वह उधमपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी के झंडे तले अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले मनकोटिया साल 2002 और 2008 में लगातार दो बार उधमपुर के विधायक रहे, लेकिन, पार्टी की अंतर्कलह के चलते इसी साल फरवरी में उन्होंने पैंथर्स से खुद को अलग कर लिया। वह पैंथर्स पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष थे। वह अप्रैल 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्हें हाल ही में आम आदमी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया था।
विज्ञापन
इसी बीच उधमपुर जब उनके सहयोगी छह पार्षदों ने भाजपा के चार के पार्षदों के साथ मिलकर नगर परिषद चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया तो उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगीं। बुधवार को जब मनकोटिया दिल्ली के लिए रवाना हुए तो शहर में फिर चर्चा का बाजार गर्म हो रहा।
विज्ञापन
कब हुए थे आप में शामिल
बलवंत सिंह मनकोटिया उधमपुर से दो बार विधायक रह चुके हैं। उनका उधमपुर और उसके साथ लगते क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है। इसी साल अप्रैल में बलवंत सिंह मनकोटिया ने आम आदमी पार्टी के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। इससे पहले मनकोटिया जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष थे। इसी साल फरवरी में उन्होंने पैंथर्स का साथ छोड़ दिया था और फिर अप्रैल में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था, लेकिन अब यह साथ आगे नहीं बढ़ पाया है।
कैसा है अब तक का राजनीतिक सफर
2002 में बलवंत सिंह मनकोटिया ने उधमपुर से अपना पहला चुनाव जीता। उस दौरान पीडीपी और कांग्रेस पार्टी की गठबंधन सरकार का हिस्सा रहे। 2002 में बलवंत सिंह, माता वैष्णो देवी के नाम पर डोगरी भाषा में शपथ लेने वाले पहले विधायक थे। इसके बाद 2008 के जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों में उन्होंने अपनी सीट को बरकरार रखा। उस दौरान मनकोटिया विपक्ष के मुखर सदस्य रहे।