फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Udhampur Election result : choudhary Lal Singh said youth and unemployed voted against bjp

Udhampur: लाल सिंह बोले- युवाओं-बेरोजगारों ने भाजपा के खिलाफ किया वोट, अब विधानसभा चुनाव में देंगे चोट

Tue, 04 Jun 2024 07:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 04 Jun 2024 07:23 PM IST
सार

चौधरी लाल सिंह ने कहा कि चूंकि उधमपुर-डोडा सीट पर पहले चरण में चुनाव था। बीस-बाइस दिन में तैयारी की गई और फिर भी साढ़े चार लाख से ज्यादा वोट लिए, यह बड़ी बात है।

विज्ञापन
Udhampur Election result : choudhary Lal Singh said youth and unemployed voted against bjp
चौधरी लाल सिंह - फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह को उधमपुर लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि वह इस सीट पर दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 4.46 लाख से अधिक वोट हासिल हुए। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह ने जीत हासिल की। उन्हें 5.71 से अधिक वोट मिले। उन्होंने 124373 वोटों से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह ने आखिरी राउंड के नतीजे से पहले ही वे मतगणना केंद्र से बाहर आ गए। उन्होंने कहा कि उन्हें साढ़े चार लाख लोगों ने वोट किया। यह उनके लिए बड़ी बात है। लाल सिंह ने बिना नाम लिए जितेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लाख चार लाख से ज्यादा वोट से जीतने का दावा करते थे वह आज सवा लाख पर सिमट गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने हम पर भरोसा जताया है। बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया, जिसके लिए वे लोगों के आभारी हैं।
विज्ञापन


अब विधानसभा चुनाव की करेंगे तैयारी

उन्होंने कहा कि तीन-चार दिन ईवीएम किश्तवाड़ जिला सचिवालय में पड़ी रहीं। किश्तवाड़ और पाडर, नागसेनी के क्षेत्र में उनकी हार होने का सवाल ही नहीं हो सकता। लेकिन, उन्हें इसकी परवाह नहीं। आगे विधानसभा चुनाव आ रहे हें उसकी तैयारी करेंगे और अगली बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी लाल सिंह ने कहा कि चूंकि उधमपुर-डोडा सीट पर पहले चरण में चुनाव था। बीस-बाइस दिन में तैयारी की गई और फिर भी साढ़े चार लाख से ज्यादा वोट लिए, यह बड़ी बात है। कहा, 'युवाओं ने जो सहयोग किया उनका आभारी हूं। अग्निवीर योजना के भुगतभोगियों ने, बेरोजगार युवाओं ने सत्ताधारियों के खिलाफ वोट डाले हैं।'


लाल सिंह ने कहा कि पांच विश्वविद्यालय हैं लेकिन दाखिला नहीं मिलता। एम्स खुला, लेकिन चल नहीं रहा। आईआईटी, आईआईएम में दाखिले नहीं मिल रहे। पढ़े लिखे बेरोजगार लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट डाला। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अच्छा परिणाम दिखेगा। उन्होंने कहा कि देश में दूसरे चरण से ही माहौल बदलने लगा था। लाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री तो स्पीच करना भूल गए। लोगों ने इंडिया गठबंधन पर जो विश्वास किया है वो सराहनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed