फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Udhampur: Dead body found in Kaladi, blood stained shoes and bags lying 20 feet away

Udhampur: कालड़ी में मिली सिरकटी लाश, 20 फुट दूर पड़े थे खून से सने जूते और बैग

Thu, 24 Nov 2022 05:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 24 Nov 2022 05:26 PM IST
सार

पुलिस टीम करीब तीन घंटे तक सिर की तलाश में जंगल को खंगालती रही, लेकिन सिर नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है।

विज्ञापन
Udhampur: Dead body found in Kaladi, blood stained shoes and bags lying 20 feet away
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

उधमपुर जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कालड़ी इलाके के जंगल से बुधवार सुबह व्यक्ति की सिरकटी लाश बरामद हुई है। इसके 20 फुट दूर खून से सने जूते और बैग पड़ा था। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार से हमले के भी निशान नजर आए हैं। ग्रामीणों ने जब लाश देखी तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को उठाकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन


पुलिस टीम करीब तीन घंटे तक सिर की तलाश में जंगल को खंगालती रही, लेकिन सिर नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। किसी ने सोची-समझी साजिश के तहत व्यक्ति की हत्या की है और पहचान छुपाने के लिए सिर को धड़ से अलग कर दिया है। 
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे स्थानीय लोगों ने जंगल के अंदर एक खाई में सिरकटी लाश देखी। सूचना के बाद एसएचओ रघुवीर सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। शव का सिर गायब था। मरने वाले के शरीर पर पैंट और कमीज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जंगल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से भी पूछताछ की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस जंगल में बहुत ज्यादा जंगली जानवर हैं। हो सकता है किसी जानवर ने हमला कर व्यक्ति को मार दिया हो, लेकिन केवल धड़ को अलग कर ले जाना जानवर का काम नहीं लगता है। पुलिस के लिए इस मामले को सुलझाना बड़ी चुनौती होगा। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। शव के पहनावे को देखकर लगता है कि व्यक्ति कोई ग्रामीण ही है। पुलिस ने धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

तीन महीने पहले भी मिला था अज्ञात शव
करीब तीन महीने पहले शहर के अंदर जागृति वृद्ध आश्रम के पास नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। व्यक्ति को हत्या करने के बाद बोरी में बंद कर नाले में फेंक दिया गया था। उसके हाथ पैर भी बांध कर रखे थे। तीन माह बाद भी पुलिस न तो व्यक्ति की पहचान नहीं कर सकी और न रही हत्या करने वालों का पता लगा सकी। पुलिस के लिए इस मामले को सुलझाना चुनौती बना हुआ है और अब इसी तरह से दूसरा मामला सामने आने के बाद पुलिस की परेशानी दुगनी हो गई है।


शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कटे हुए सिर की तलाश की जा रही है। पुलिस का प्रयास होगा कि जल्द शव की पहचान करने के साथ मामले को सुलझा लिया जाए। -अनवर-उल-हक, एएसपी, उधमपुरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed