{"_id":"6ad082bd12ff14778909dcfd","slug":"pm-modi-announces-5-major-gifts-for-ladakh-worth-3-350-crore-boosting-connectivity-and-development-2026-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लेह: प्रधानमंत्री मोदी ने लेह एयरपोर्ट के नए पैसेंजर टर्मिनल का उद्घाटन किया, दी पांच बड़ी सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेह: प्रधानमंत्री मोदी ने लेह एयरपोर्ट के नए पैसेंजर टर्मिनल का उद्घाटन किया, दी पांच बड़ी सौगातें
Thu, 15 Oct 2026 01:08 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:08 PM IST
सार
लद्दाख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज लद्दाख की प्रगति और विकास में एक और अध्याय जुड़ रहा है। मुझे खुशी है कि मैं टेक्नोलॉजी के माध्यम से इस अवसर का हिस्सा बन रहा हूं।
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
लद्दाख में आज बुनियादी ढांचा, सामरिक सुरक्षा और सतत विकास को नई रफ्तार देने का खास दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं लद्दाख में हर मौसम में निर्बाध कनेक्टिविटी, ऊर्जा में आत्मनिर्भरता, प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और गंभीर जल संकट के समाधान में मील का पत्थर साबित होंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
पीएम मोदी लेह स्थित कुशक बकुला रिम्पोछे हवाई अड्डे पर 640 करोड़ रुपय में निर्मित पैसेंजर टर्मिनल भवन यात्रियों को समर्पित किया। यह आधुनिक टर्मिनल 23,800 वर्ग मीटर में विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये प्रतिवर्ष 35 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है। ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए टर्मिनल में भू-तापीय (जियोथर्मल) ऊर्जा तकनीक अपनाई गई है। टर्मिनल परिसर में स्थानीय सांस्कृतिक कला नजर आएगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह टर्मिनल पूरे लद्दाख में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई ऊंचाई देगा।
इस खास अवसर पर पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज लद्दाख की प्रगति और विकास में एक और अध्याय जुड़ रहा है। मुझे खुशी है कि मैं टेक्नोलॉजी के माध्यम से इस अवसर का हिस्सा बन रहा हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि आज लद्दाख में कई अहम विकास परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है। इनसे कई लोगों का सफर आसान होगा, कहीं बिजली की सुविधाएं बेहतर होंगी, कहीं पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और हमारी प्राचीन विरासत के संरक्षण को भी नई ताकत मिलेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं इन परियोजनाओं के लिए लद्दाख के सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं इन प्रोजेक्ट्स में लगे सभी इंजीनियरों, श्रमिकों और स्थानीय साथियों को भी बधाई देता हूं। मैं BRO के साथियों की भी विशेष सराहना करता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस टर्मिनल की एक और खास बात यह है कि लद्दाख के कठिन मौसम को ध्यान में रखते हुए, इसके निर्माण में जियोथर्मल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, सौर ऊर्जा का भी उपयोग किया गया है। यह भारत का पहला एयरपोर्ट टर्मिनल है जिसमें जियोथर्मल हीटिंग की सुविधा है। आप सभी को बधाई!