{"_id":"6acff5b578cbd9008d0e98d0","slug":"administration-news-jammu-news-c-10-jam1024-1039365-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, \nविभाग आपसी तालमेल बढ़ाएं : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विभाग आपसी तालमेल बढ़ाएं : डीसी
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी जम्मू स्रोत डीसी कार्याय
- फोटो : samvad
डीसी मिंगा शेरपा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डीसी मिंगा शेरपा ने अधिकारियों को जनसेवा में ईमानदारी, समय की पाबंदी और आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। जम्मू के डीसी का पदभार संभालने के बाद बुधवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। इसमें सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक समय से पहुंचने पर जोर दिया।
डीसी ने पेशेवर तरीके से काम करने और जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करने पर जोर दिया। जिला और सेक्टर स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों पर चर्चा की। अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार के लिए तुरंत रिपोर्ट देने को भी कहा। ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान डीसी ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-द्वितीय की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने चिह्नित सीमावर्ती गांवों में बिजली कनेक्शन, हर मौसम में चलने योग्य सड़क, 4जी मोबाइल नेटवर्क और डीटीएच टीवी सुविधा उपलब्ध कराने के लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिया। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार के अवसर बढ़ाने और बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। राजस्व विभाग की बैठक में डीसी ने एसडीएम, तहसीलदारों और अन्य अधिकारियों के साथ भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने और उन्हें अपडेट करने के काम की समीक्षा की। एग्रीस्टैक सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर भी चर्चा हुई।