फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: एमडी-एमएस में दाखिले के लिए कल तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
education news
नोट - मिशन एडमिशन के साथ
विज्ञापन


- नीट-पीजी पास जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू
- सामान्य वर्ग के लिए 262 और आरक्षित वर्गों के लिए 226 अंक जरूरी, दस्तावेज अपलोड करना भी अनिवार्य

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नीट-पीजी 2026 पास कर चुके जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अभ्यर्थियों को एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए कल तक पंजीकरण करना होगा। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेकेबोपी) ने यूटी कोटे की 50 फीसदी सीटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। अभ्यर्थी कल रात 12 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इसके आधार पर पात्र अभ्यर्थियों की अस्थायी मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों के लिए नीट-पीजी में कम से कम 262 अंक जरूरी हैं। एससी, एसटी-I, एसटी-II, ओबीसी, एएलसी, आईबी और आरबीए वर्ग के लिए न्यूनतम 226 अंक तय किए गए हैं। ये न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक हैं। इन्हें कॉलेज में दाखिले की गारंटी नहीं माना जाना चाहिए। सीटों का आवंटन काउंसलिंग और मेरिट के आधार पर होगा। बोर्ड काउंसलिंग के निर्देश और संभावित सीटों का ब्योरा अपनी वेबसाइट पर अलग से जारी करेगा।
विज्ञापन

---------------

अपलोड करनी होगी एमबीबीएस की डिग्री, नीट स्कोर कार्ड

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान एमबीबीएस की डिग्री, राज्य या यूटी मेडिकल काउंसिल अथवा एमसीआई में पंजीकरण का प्रमाण, इंटर्नशिप पूरी करने का प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और नीट-पीजी का स्कोर कार्ड अपलोड करना होगा। इंटर्नशिप 30 सितंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को लागू होने पर वैध श्रेणी प्रमाणपत्र भी देना होगा। सरकारी सेवा में कार्यरत अभ्यर्थियों को संबंधित विभाग या सक्षम अधिकारी से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेना होगा। वे इसके बिना पंजीकरण और काउंसलिंग में अस्थायी रूप से हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन आवंटित कॉलेज में दाखिला लेने के लिए तय समय के भीतर एनओसी जमा करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

पंजीकरण या दस्तावेज अधूरे रहे तो नहीं मिलेगा मौका

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि तय समय तक पंजीकरण नहीं कराने वाले या सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग और सीट आवंटन में शामिल नहीं किया जाएगा। इसलिए आवेदन भरने के बाद अभ्यर्थियों को यह भी जांच लेना चाहिए कि सभी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड हुए हैं। लद्दाख के अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि तक सेवा देने संबंधी बांड भी अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed