{"_id":"6acff5e893c784a61301d9a9","slug":"development-news-jammu-news-c-10-jam1024-1039336-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एसएमजीएस अस्पताल में 24.54\nकरोड़ से बनेगी चार मंजिला पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एसएमजीएस अस्पताल में 24.54 करोड़ से बनेगी चार मंजिला पार्किंग
विज्ञापन
- टेंडर जारी, दो लिफ्ट और पुरुषों-महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा भी
- 60 कारों के बराबर पार्किंग की जगह माैजूद
- 266 तक गाड़ियां खड़ी करने की क्षमता बढ़ेगी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शालामार स्थित एसएमजीएस अस्पताल में वाहन खड़े करने के लिए अब जगह तलाशने में परेशानी नहीं होगी। अस्पताल में जल्द बहुमंजिला पार्किंग मिलेगी। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इसके निर्माण के लिए 24.53 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है।
योजना के तहत दो बेसमेंट, भूतल और छत पर वाहन खड़े करने की व्यवस्था होगी। दो लिफ्ट और शौचालय भी बनाए जाएंगे। अस्पताल में 243 बेड वाला नया लेबर ब्लॉक जुड़ने के बाद बिस्तरों की कुल क्षमता 993 हो गई है। ऐसे में पार्किंग की जगह बढ़ाने की यह योजना मरीजों और उनके परिजन के लिए अहम है। अस्पताल में फिलहाल करीब 60 कारों के बराबर पार्किंग की जगह है। नई पार्किंग की क्षमता 266 ईसीएस (कार के बराबर पार्किंग) है। पार्किंग की चारों मंजिलों तक पहुंचने के लिए दो लिफ्ट लगाई जाएंगी। दोनों लिफ्ट बेसमेंट से छत तक जाएंगी। पार्किंग के भूतल पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे। बेसमेंट में पानी जमा न हो, इसके लिए निकासी की व्यवस्था की जाएगी। आग लगने की स्थिति में अलार्म, पानी छिड़कने और धुआं बाहर निकालने के इंतजाम भी होंगे। वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करने और निकालने के लिए पार्किंग प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी। परिसर में हरियाली के लिए भी काम होगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
स्त्री व प्रसूति रोग विभाग का
रास्ता खुला रखा जाएगा
अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. दारा सिंह ने बताया कि निर्माण के दौरान मरीजों को कोई दिक्कत न हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। मशीनरी और निर्माण सामग्री केवल रात में लाई जा सकेगी। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओर जाने वाला रास्ता पूरे निर्माण के दौरान खुला रखना होगा ताकि गर्भवती महिलाओं और दूसरे मरीजों को आने-जाने में परेशानी न हो। निर्माण स्थल के चारों ओर घेराबंदी करनी होगी जिससे लोग गलती से अंदर न पहुंचें। धूल कम करने के लिए भी जरूरी इंतजाम करने होंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
भविष्य में और तीन मंजिल जोड़ने की गुंजाइश
पार्किंग की इमारत इस तरह बनाई जाएगी कि भविष्य में इसमें तीन और मंजिल जोड़ी जा सकें। इनसे करीब 250 ईसीएस की अतिरिक्त पार्किंग क्षमता मिल सकेगी। इस पार्किंग परियोजना को आवास एवं शहरी विकास विभाग से पहले ही प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। ठेका मिलने के बाद काम पूरा करने के लिए 18 महीने का समय तय किया गया है।