{"_id":"6acff5a5cc0eedde70044f60","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jam1024-1039605-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पलौड़ा में मन्हास बिरादरी की \nमेल, एकजुटता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पलौड़ा में मन्हास बिरादरी की मेल, एकजुटता का दिया संदेश
विज्ञापन
मन्हास बिरादरी की मेल में शामिल बिरादरी के सदस्य स्रोत - आयोजक
- फोटो : samvad
- विभिन्न बिरादरियों के प्रधानों ने की शिरकत, भाईचारे और आपसी सहयोग पर दिया जोर
- मन्हास बिरादरी के अध्यक्ष शिवदेव सिंह मन्हास की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनतालाब। पलौड़ा स्थित मन्हास महा सभा ग्राउंड में बुधवार को मन्हास बिरादरी मेल का आयोजन किया गया। मन्हास बिरादरी के अध्यक्ष शिवदेव सिंह मन्हास की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बिरादरी के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान बाबा दलीप सिंह के प्रति श्रद्धा प्रकट की गई और बिरादरी में एकता, भाईचारे व आपसी सहयोग बनाए रखने का संदेश दिया गया।
मेल में श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के चेयरमैन नारायण सिंह, भाऊ बिरादरी के अध्यक्ष नरिंदर भाऊ, लंगेह बिरादरी के अध्यक्ष रमेश लंगेह, भलवाल बिरादरी के अध्यक्ष राकेश सिंह भलवाल और चिब बिरादरी के अध्यक्ष शमशेर चिब विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में बिरादरी के लोगों को एक मंच पर लाने, आपसी संबंध मजबूत करने और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी विरासत और रीति-रिवाजों से जोड़े रखने की बात कही गई। बाबा दलीप सिंह जी का स्मरण करते हुए बिरादरी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। इस मौके पर विभिन्न बिरादरियों के प्रतिनिधियों की भागीदारी को सामाजिक मेल-मिलाप बढ़ाने की दिशा में अहम बताया गया। अंत में मन्हास महा सभा की ओर से सभी अतिथियों और कार्यक्रम में शामिल लोगों का आभार व्यक्त किया गया।