फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Udhampur Bus Blast: Evidence has been found by placing bombs under the seats in both the buses

Udhampur Blast: दोनों बसों में सीट के नीचे बम रखने के मिले हैं सुबूत, एनआईए सहित अन्य एजेंसियां की जांच जारी

Fri, 30 Sep 2022 03:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 30 Sep 2022 03:40 PM IST
सार

उधमपुर में बस बलास्ट मामले में पता चला है कि रात के मुकाबले सुबह हुआ धमाका ज्यादा क्षमता का था। अगर इसकी चपेट में लोग आते तो बहुत जानें जा सकती थीं। रात को हुए पहले धमाके में जांच एजेंसियों को आगे की तरफ बस की सीढ़ियां चढ़ने पर बनी पहली सीट के नीचे बम रखे जाने की आशंका है। 

विज्ञापन
Udhampur Bus Blast: Evidence has been found by placing bombs under the seats in both the buses
Udhampur Bus Blast - फोटो : संवाद

विस्तार

जांच एजेंसियों को दोनों बम धमाकों में कई समानताएं नजर आई हैं। इनमें सबसे अधिक समानता दोनों बसों में बम सीट के नीचे रखे जाने के सुबूत मिले हैं। हालांकि, अभी तक किसी जांच एजेंसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रात के मुकाबले सुबह हुआ बम धमाका ज्यादा क्षमता का था। अगर इसकी चपेट में लोग आते तो बहुत जानें जा सकती थीं।

विज्ञापन


रात को हुए पहले धमाके में जांच एजेंसियों को आगे की तरफ बस की सीढ़ियां चढ़ने पर बनी पहली सीट के नीचे बम रखे जाने की संभावना है। इस स्थान पर ही बस को ऊपर और नीचे अधिक नुकसान पहुंचा है। धमाके के कारण बस की छत का एक हिस्सा उड़ गया और छत पर रखा सामान नीचे जा गिरा।
विज्ञापन


अंदर रखी सभी सीटें भी क्षतिग्रस्त हो गईं और शीशे सारे टूट गए। वहीं, सुबह बस में हुए धमाके में जांच एजेंसियों को बस की पीछे की तरफ सीट के नीचे बम रखे जाने के सबूत मिले हैं।  बस अड्डे पर बस में धमाका इतना तेज था कि सीट के नीचे की एक सुराख बन गया और धमाके की चपेट में बस की छत भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत पर लगाई गई लोहे की ग्रिल भी उखड़ गई, और इसके शीशे टूट गए। बस की ज्यादातर सीटें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जांच एजेंसियों ने बस के अंदर से कई सबूत जुटाए हैं। सूत्रों के मुताबिक एजेंसियों को बस के अंदर के सामान से आईईडी के सबूत मिले हैं। शाम के समय एनआईए की टीम ने भी बसों के अंदर अच्छी तरह निरीक्षण किया और कई तरह के सैंपल लिए।

उधमपुर धमाके के बाद चिनैनी में हाई अलर्ट

उधमपुर के दोमेल व बस अड्डे पर हुए धमाके के बाद चिनैनी में भी हाई अलर्ट जारी है। पुलिस हर आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है। उधमपुर में बुधवार रात व वीरवार सुबह हुए धमाके के बाद चिनैनी के अलावा हाईवे पर नाके बढ़ा दिए गए हैं, और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

अंजान व्यक्तियों के कस्बे में आने जाने और उनके सामान पर पुलिस की नजर है। एसडीपीओ अहमद शाफी जरगर व थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने कस्बे का दौरा कर दुकानदारों से सीसीटीवी लगाने की अपील की। साथ ही संदिग्ध सामान और व्यक्ति के बारे में पुलिस को सूचित करने को कहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed