फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Udhampur Bus Blast: Buses of the same route were targeted

Udhampur Bus Blast: एक ही रूट की बसों को बनाया निशाना, आठ घंटे के अंदर दो धमाकों में कई चीजें समान

Fri, 30 Sep 2022 01:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 30 Sep 2022 01:59 AM IST
सार

उधमपुर में दो बसों में हुए धमाके के बाद लगातार अलर्ट जारी है। जांच में पता चला कि आतंकियों ने रामनगर रूट की ही बसों को निशाना बनाया है। दोनों बसों की छतों पर जूतों से भरे बैग रखे गए थे।

विज्ञापन
Udhampur Bus Blast: Buses of the same route were targeted
उधमपुर में ब्लास्ट के बाद बस की हालत - फोटो : संवाद

विस्तार

जिले में आठ घंटे के अंदर दो बसों में हुए धमाके में कई चीजें एक समान लग रही हैं। आतंकियों ने रामनगर रूट की ही बसों को निशाना बनाया है। दोनों बसों की छतों पर जूतों से भरे बैग रखे गए थे। ये सामान रामनगर ले जाया जा रहा था। पुलिस सामान रखने के एंगल को लेकर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


रात को जिस बस में धमाका हुआ था, उसकी छत पर कई तरह का सामान था। बस के चालक सुनील सिंह ने बताया कि रात को कठुआ रूट की एक बस दोमेल में पहुंची थी। उधमपुर के ही एक व्यापारी ने दो बैग कठुआ रूट की बस की छत पर रखे थे। इन बैग के रखने के कुछ समय बाद ही बस में धमाका हो गया।
विज्ञापन


वहीं, जांच के दौरान पुलिस ने पाया था कि छत पर दो बैग रखे थे और दोनों बैग में जूते भरे थे। इनके रामनगर ले जाने की संभावना थी। यह बस उधमपुर से बसंतगढ़ चलती है और रामनगर होकर जाती है। बस सुबह सात बजे रामनगर के लिए रवाना होती है और कुछ समय रामनगर में रुकने के बाद बसंतगढ़ के लिए निकल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे धमाके वाली बस भी रामनगर जाने वाली थी। यह बस शाम छह बजे रामनगर से उधमपुर पहुंचती है और दूसरे दिन सुबह साढ़े छह बजे बस अड्डे से रामनगर के लिए रवाना हो जाती है। दूसरी बस की छत पर भी एक बैग नजर आया। जब उसे खोला गया तो उसमें भी जूते भरे हुए थे। बसों की छतों पर सामान भी एक सामान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed