{"_id":"68e189204df77d6b580d597b","slug":"two-suspects-spotted-in-jammus-khour-police-launch-search-operation-samba-news-c-269-1-jou1001-101944-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू के खौड़ में दिखे दो संदिग्ध, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू के खौड़ में दिखे दो संदिग्ध, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
Sun, 05 Oct 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
ज्यौड़ियां (जम्मू)। जम्मू के नजदीकी खौड़ की पंचायत मट्टू के गांव गरजाल में शुक्रवार रात दो संदिग्ध देखे गए। सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया है। संदिग्धों का अभी कोई पता नहीं चला है। पुलिस अलर्ट पर है।
खौड़ पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी तरसेम सिंह ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े 11 बजे किसी ने उनके घर का गेट खटखटाया। गेट खोला तो बाहर खड़े दो लोगों ने उनसे पीने के लिए पानी मांगा। हमने उन्हें पानी दिया। इसके बाद वे चले गए। उनके कपड़ों और वेशभूषा को देखकर वह डर गया। तरसेम सिंह ने बताया कि हमने उन पर ध्यान रखा। ऐसा लगा कि बंद लाइट में गाड़ी गांव दानपुर की तरफ गई। गाड़ी की लाइट बीच में एक दो बार जगाई गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि गत रात ही गरजाल में पहुंचकर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन संदिग्धों का कोई सुराग नहीं लगा है।