फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two routes approved as national highways

दो मार्गों को नेशनल हाईवे के रूप में मंजूरी

Wed, 09 Mar 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 09 Mar 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
two routes approved as national highways
नेशनल हाइवे
रियासत की दो मार्गों को नेशनल हाईवे के रूप में मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए डीपीआर बनाने के सड़क परिवहन तथा हाईवे मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं। यह जानकारी भाजपा विधायक दल के नेता तथा पूर्व डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने दी।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि दयालाचक-डिंगा अंब-चालान-उधमपुर और लखनपुर-महानपुर-बसोहली-दुनेरा (पंजाब) को नया नेशनल हाईवे घोषित किया गया है। 
विज्ञापन


सड़क परिवहन मंत्री ने इसे मंजूरी दे दी है और मंत्रालय की ओर से दो मार्च को पीडब्ल्यूडी के कमिश्नर सेक्रेटरी को पत्र भेजकर डीपीआर तैयार करने को कहा गया है। इसके साथ ही तवी नदी के किनारों पर फ्लड प्रोटेक्शन स्ट्रक्चर को बनाने को भी मंजूरी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल वाटर कमीशन के डायरेक्टर समीर कुमार शुक्ला की ओर से सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग जम्मू के चीफ इंजीनियर को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पिछले दिनों पूर्व डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह के आवास पर हुई बैठक में तवी के दोनों किनारों पर बाढ़ नियंत्रण के लिए दीवार बनाने पर चर्चा हुई थी। इसके तहत भारत सरकार के फ्लड मैनेजमेंट प्रोटेक्शन वर्क्स के दिशा-निर्देशों के तहत डीपीआर तैयार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed