{"_id":"611d14bd8ebc3e79cd0c02f7","slug":"two-pakistani-civilians-caught-along-the-line-of-control-in-poonch-district-the-army-is-interrogating-increased-vigilance","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर दो भाइयों समेत तीन नाबालिग पाकिस्तानी पकड़े, एक अब्दुल्लियां गांव से लिया गया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर दो भाइयों समेत तीन नाबालिग पाकिस्तानी पकड़े, एक अब्दुल्लियां गांव से लिया गया हिरासत में
Wed, 18 Aug 2021 07:44 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:44 PM IST
सार
सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में चक्कां दा बाग क्षेत्र में तैनात सेना की गोरखा रेजीमेंट ने अग्रिम चौकी बेगम के पास संदिग्ध हलचल देखी। सेना ने घेराबंदी कर तीन लोगों को दबोचा।
विज्ञापन
भारतीय सेना के जवान। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के गुलपुर सेक्टर में भारती क्षेत्र में घुस आए तीन नाबालिग पाकिस्तानी पकड़े गए हैं। पुंछ जिले के चक्कां दा बाग क्षेत्र में शून्य रेखा के पास दबोचे गए तीन में से दो सगे भाई हैं। इनकी पहचान धनयाल मलिक (17) पुत्र मोहम्मद नियाज अली निवासी गांव लस्सीमंग छातरा जिला फरवर्ड कोहटा, अरबाज रहीम (13) पुत्र अब्दुल रहीम और उसका भाई उमर रहीम (9) के रूप में हुई है। तीनों पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में चक्कां दा बाग क्षेत्र में तैनात सेना की गोरखा रेजीमेंट ने अग्रिम चौकी बेगम के पास संदिग्ध हलचल देखी। सेना ने घेराबंदी कर तीन लोगों को दबोचा। पूछताछ की गई तो तीनों ने गलती से इस पार आने की बात कही। बुधवार देर रात तक तीनों नाबालिग सेना के पास ही थे। छानबीन कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि यह तीनों गलती से आए हैं या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र से एक युवक को हिरासत में लिया
सीमावर्ती गांव अब्दुल्लियां से एक युवक को सीमा सुरक्षा बल ने हिरासत में लिया है। उसकी पहचान सन्नी (18) पुत्र राठी बिहार के रूप में हुई। सीमा सुरक्षा बलों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस युवक से सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचने पर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन