एक बार फिर आतंकियों ने ट्रक को बनाया निशाना, त्राल में नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवादियों ने एक बार फिर ट्रक व चालक को निशाना बनाने की नापाक कोशिश की। इस दौरान आतंकवादियों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। हालांकि चालक व उसके सहायक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
Jammu and Kashmir: A truck was set ablaze by terrorists late last night in Amirabad village of Tral. No casualties were reported. pic.twitter.com/w2I63oSvr5विज्ञापन— ANI (@ANI) November 17, 2019
आतंकियों ने त्राल के अमीराबाद गांव में शनिवार रात एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस व सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि अभी तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
इससे पहले 14 नवंबर को त्राल बस स्टैंड पर आतंकियों ने आम लोगों के बीच खौफ फैलाने के लिए एक कपड़ा दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे उस समय हुई जब मेहराजुद्दीन दुकान के नजदीक खड़ा हुआ था।
खौफ पैदा करने के लिए आतंकी दे रहे घटनाओं को अंजाम
मारा गया युवक मेहराजुद्दीन (25) स्थानीय दुकानदार था। उसकी त्राल बस स्टैंड इलाके में कपड़ों की दुकान थी। सूत्रों ने बताया कि जिस समय उसे गोली मारी गई वह दुकान से कुछ दूर खड़ा हुआ था और उसकी दुकान बंद थी। आतंकियों ने उस पर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं। एक गोली उसके सिर और सीने में लगीं।
खौफ पैदा करने के लिए आतंकी दे रहे घटनाओं को अंजाम
बताया जा रहा है कि पांच अगस्त को पूरे प्रदेश में पाबंदियां लगाए जाने के बाद पूरी तरह व्यावसायिक गतिविधियां ठप थीं। इसके बाद धीरे-धीरे दुकानें खुलने लगीं। हाल के दिनों में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग व पुलवामा में बाजार लगभग खुले हुए हैं। लोगों के बीच खौफ कम हुआ है और वह बाहर निकलने लगे हैं। इससे परेशान आतंकी संगठनों ने लोगों में खौफ पैदा करने के लिए इस प्रकार घटना को अंजाम दिया है।