{"_id":"698f83df3e26fb374a06d777","slug":"travel-will-be-smooth-on-holi-special-reserved-trains-will-run-from-katra-to-new-delhi-and-varanasi-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: होली पर सफर होगा सुगम, कटड़ा से नई दिल्ली और वाराणसी के लिए चलेंगी विशेष आरक्षित ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: होली पर सफर होगा सुगम, कटड़ा से नई दिल्ली और वाराणसी के लिए चलेंगी विशेष आरक्षित ट्रेनें
Sat, 14 Feb 2026 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:35 AM IST
सार
रेलवे ने कटड़ा से नई दिल्ली और कटड़ा-वाराणासी के बीच विशेष आरक्षित ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली पर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं और जम्मू से दिल्ली व उत्तरप्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने कटड़ा से नई दिल्ली और कटड़ा-वाराणासी के बीच विशेष आरक्षित ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से कटड़ा 21 फरवरी से आठ मार्च तक 16 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से रात में 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन 12 बजे कटड़ा पहुंचेगी। मार्ग में ट्रेन पानीपत, कुरूक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू, शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 04082 कटड़ा से नई दिल्ली 22 फरवरी से नौ मार्च तक 16 फेरे लगाएगी। कटड़ा से ट्रेन रात में 9:20 पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। दूसरी विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04603 वाराणसी से कटड़ा के बीच 24 फरवरी से आठ मार्च तक चार फेरो के साथ संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन वाराणसी से सुबह पांच बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह छह बजे कटड़ा पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, आलमनगर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू, शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 04604 कटड़ा से वाराणसी 22 फरवरी से छह मार्च तक चार फेरों के साथ संचालित की जाएगी। यह ट्रेन कटड़ा से शाम को 6:15 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम सात बजे वाराणसी पहुंचेगी। मार्ग में ठहराव ट्रेन संख्या 04603 के समान ही रहेंगे। यात्री आधिकारिक आईआरसीटीसी वेबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। समयसारिणी और मार्ग की विस्तृत जानकारी के लिए 139 डायल करें।
आज कटड़ा पहुंचेगी टूरिस्ट ट्रेन
पर्यटन को बढ़ावा देते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने पश्चिम रेलवे के प्रतापनगर स्टेशन से कटड़ा तक एक टूरिस्ट ट्रेन संख्या 00913 चलाई है। यह पूर्ण किराया दर टूरिस्ट ट्रेन है जो अपने प्रारंभिक रेलवे स्टेशन से 11 फरवरी को रवाना हुई है।
मार्ग में यह ट्रेन अमृतसर होते हुए 14 फरवरी को कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 16 फरवरी को कटड़ा से रवाना होकर 18 फरवरी को गुजरात के प्रतापनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को एक ही समय में मार्ग में आने वाले सभी पर्यटन व धार्मिक स्थलों की यात्रा कराना है।