फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transfarmer fues

Jammu News: ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज में दौड़ रही मौत

Tue, 15 Oct 2024 04:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 15 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
transfarmer fues
अरनिया के वार्ड 2 पर मौजूद मुख्य बस अड्डे पर दिनभर रहती है लोगों की आवाजाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया । कस्बे के मुख्य बस अड्डे पर बिजली विभाग की ओर से लगाए गए ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज जमीन से महज 3 फुट की दूरी पर लगने के कारण राहगीरों को हादसे की चिंता सता रही है।
अरनिया के वार्ड 2 पर मौजूद मुख्य बस अड्डा दिनभर भीड़ रहती है। हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। गाड़ियों की आवाजाही भी इस मार्ग पर बनी रहती है। मार्ग के किनारे ट्रांसफार्मर के फ्यूज जमीन से महज 3 फुट की दूरी पर हैं। इससे निरंतर हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज ढंकने चाहिए या फिर उन्हें ऊंचा करके लगाना चाहिए। ताकि जानमाल का नुकसान न हो सके।उन्होंने बताया कि आए दिन आवारा जानवर फ्यूज के साथ हादसे का शिकार होते हैं।इससे उनकी मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को तत्काल इस मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग को पहले भी फ्यूज ऊंचाई पर लगाने के लिए कहा गया है। मगर किसी प्रकार का सुधार नहीं किया गया है। वार्ड के ज्यादातर लोगों ने ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज पर आपत्ति जाहिर की है। मगर इसके बावजूद बिजली विभाग गंभीर नहीं है।
नरेश कुमार, पूर्व पार्षद

इस मुद्दे पर अरनिया के स्थानीय निवासी सोहनलाल ने बताया कि ट्रांसफॉर्म के फ्यूज मुख्य सड़क किनारे जमीन से 3 फीट की दूरी पर हैं।जिससे निरंतर हादसा होने की आशंका बनी हुई है।उन्होंने कहा कि मुख्य बस अड्डे के साथ लगते पार्क में लोग सुबह और शाम सैर-सपाटे के लिए आते हैं।अंधेरे के कारण लोगों को हादसा होने की चिंता सता रही है।उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को तुरंत इस पर कार्यवाही करनी चाहिए।


रोजाना हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। बिजली विभाग को समय रहते ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज को ऊंचा कर देना चाहिए। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
यशपाल सैनी, पूर्व पार्षद


कोट्
लाइनमैन को ट्रांसफॉर्म के फ्यूज के मुद्दे से तत्काल अवगत करवाया जाएगा। तुरंत ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।
हरप्रीत सिंह, जेई बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed