फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transfarmer burst in jammu

Jammu News: घरों के करीब से गुजर रही 33केवी लाइन हटेगी, विकल्प तलाशने के निर्देश

विज्ञापन
transfarmer burst in jammu
जम्मू। शहर भर में घरों के पास गुजर रही 33केवी लाइनें हटेंगी। मुख्य अभियंता ने सभी एक्सईएन को नया रूट तलाशने के निर्देश दिए हैं। अब एक्सइएन एक माह के अंदर मुख्य अभियंता को रिपोर्ट जमा करवाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता मनहर गुप्ता ने कहा कि घरों के ऊपर से तारें हटेंगी। ऐसे रूट चिह्नित किए जाएंगे। जहां पर घर न हो। इससे नुकसान होने की संभावना कम रहेगी। मौजूदा समय में तारें घरों के ऊपर से गुजर रही हैं। लापरवाही होने पर बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे घर जहां तारें टच होने की संभावना है। वहां पर कवर्ड वायर डाली जाएगी। इसके अलावा रूट भी बदला जाएगा।
विज्ञापन

कारपोरेशन ने लोगों से अपील की है कि घर के निर्माण के दौरान तारों की स्थिति चेक की जाए। इसके बाद ही निर्माण किया जाए। निर्माण से पहले ही कारपोरेशन के माध्यम से तारों को हटाया जाए। इससे हादसा होने की संभावना नहीं रहेगी। सबसे ज्यादा परेशानी पुराना शहर, सुंजवां, बठिंडी, कुंजवानी, वेयरहाउस सहित अन्य जगहों में है। पहले भी गर्मियों में शार्ट सर्किट हो चुके हैं। लोगों का लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed