{"_id":"61bb899a2b091a29484f8f5f","slug":"training-rspura-news-jmu2499696131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में सिलाई- कढाई का परीक्षण सेंटर खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव गंडली में समाज कल्याण विभाग की तरफ से सिलाई कढाई केन्द्र खोला
- फोटो : RSPURA
Link Copied
आरएस पुरा। गांव गनडली में समाज कल्याण विभाग की तरफ से महिलाओं और युवतियों को आत्म निर्भर बनाने की पहल की गई है। विभाग ने गांव में सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण केंद्र खोला है। इसका उद्घाटन वीरवार को बीडीसी अध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा तथा ऑल जम्मू-कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के प्रदेश महासचिव एवं सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी ने किया।
विज्ञापन
तरसेम लाल ने कहा कि सरपंच गुरदीप सिंह सैनी के प्रयास से सिलाई कढ़ाई सेंटर शुरू हुआ है, जिसमें पंचायत की लड़कियों को परीक्षण दिया जाएगा, ताकि वह परीक्षण हासिल करने के बाद अपने लिए रोजगार कर साधन बना सकें। सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी ने कहा कि पंचायत में खोला गया शिविर10 माह तक चलेगा, जिसमें लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद है। सरपंच ने कहा कि उनका हमेशा से ही प्रयास रहा है कि पंचायत में सरकार की हर एक योजना को लागू किया जाए, और ग्रामीणों को इसका लाभ मिले। उन्होंने समाज कल्याण विभाग का आभार जताया। इस मौके पर सरपंच सुरजीत चौधरी, ओंकार सिंह, पूर्व सरपंच जसवीर सिंह, पंचायत के नायब सरपंच प्यारे लाल, पंच पवन सिंह, पंच सत्या देवी, सरदार गुरदयाल सिंह, चेयरमैन दर्शन सिंह देवराज शर्मा सहित पंचायत के गणमान्य लोग भी विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।