आरएस पुरा। गांव गनडली में समाज कल्याण विभाग की तरफ से महिलाओं और युवतियों को आत्म निर्भर बनाने की पहल की गई है। विभाग ने गांव में सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण केंद्र खोला है। इसका उद्घाटन वीरवार को बीडीसी अध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा तथा ऑल जम्मू-कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के प्रदेश महासचिव एवं सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी ने किया।
तरसेम लाल ने कहा कि सरपंच गुरदीप सिंह सैनी के प्रयास से सिलाई कढ़ाई सेंटर शुरू हुआ है, जिसमें पंचायत की लड़कियों को परीक्षण दिया जाएगा, ताकि वह परीक्षण हासिल करने के बाद अपने लिए रोजगार कर साधन बना सकें। सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी ने कहा कि पंचायत में खोला गया शिविर10 माह तक चलेगा, जिसमें लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद है। सरपंच ने कहा कि उनका हमेशा से ही प्रयास रहा है कि पंचायत में सरकार की हर एक योजना को लागू किया जाए, और ग्रामीणों को इसका लाभ मिले। उन्होंने समाज कल्याण विभाग का आभार जताया। इस मौके पर सरपंच सुरजीत चौधरी, ओंकार सिंह, पूर्व सरपंच जसवीर सिंह, पंचायत के नायब सरपंच प्यारे लाल, पंच पवन सिंह, पंच सत्या देवी, सरदार गुरदयाल सिंह, चेयरमैन दर्शन सिंह देवराज शर्मा सहित पंचायत के गणमान्य लोग भी विशेष तौर पर मौजूद थे।