{"_id":"67181a79b4cd619b7301131b","slug":"traffic-jam-due-to-superfast-buses-samba-news-c-289-1-sjam1009-103994-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सुपरफास्ट यात्री बसों की बेतरतीब पार्किंग से प्रतिदिन लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सुपरफास्ट यात्री बसों की बेतरतीब पार्किंग से प्रतिदिन लग रहा जाम
Wed, 23 Oct 2024 03:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
सांबा कस्बे के मुख्य चौक हाईवे पर सुपरफास्ट बस के कारण लगा जाम। संवाद
यात्रियों को बैठाने की होड़ में हो चुके दो हादसे, एक की जा चुकी है जान
बसें बेतरतीब खड़े करने के कारण पीछे लग जाती है वाहनों की कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-कठुआ की तरफ चलने वाली सुपरफास्ट यात्री बसों के बेतरतीब तरीके से खड़े होने पर रोज जाम लग रहा है। कस्बे के मुख्य चौक पर लोगों को आने जाने की परेशानी बनी हुई है। कई बार स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से सुपरफास्ट यात्री बसों को मुख्य बस अड्डा पर ही खड़ा करने की मांग की है। मगर कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई।
जाम के कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। कई बार एंबुलेंस को भी निकलने में परेशानी रहती है। गत वर्ष एक व्यक्ति की हादसे में मौत हो चुकी है वह पानी बेचता था, यात्रियों को बैठाने की होड़ में यह हादसा हुआ था। एक माह पूर्व यात्री सुपरफास्ट बस की चपेट में आकर दो राहगीर महिलाएं घायल हो गईं थीं।
त्योहार का सीजन है। ऐसे में मुख्य चौक हाईवे पर यात्री बसों की ओर से जाम लगा दिया जाता है। प्रशासन की तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
गंभीर सिंह, स्थानीय निवासी सांबा
बाक्स
मुख्य चौक हाईवे पर यात्रियों को बैठाने के चक्कर में बस चालक मनमर्जी से बस को खड़ा कर देते हैं। इससे पीछे चल रहे वाहन चालक परेशान रहते हैं। एक साथ तीन तीन यात्री बसें मार्ग पर खड़ी होने से जाम की स्थिति रहती है।
राज कुमार, शिक्षक सांबा।
यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मालवाहक वाहनों के चालान करने में ही जुटे रहते हैं। कस्बे के मुख्य चौक हाईवे पर किसी का कोई ध्यान नहीं है।
रंजीत सिंह, स्थानीय निवासी सांबा।
सुपरफास्ट बसों के मुख्य चौक हाईवे पर बेतरतीब खड़े किए जाने से हादसे भी हो चुके हैं। जिला प्रशासन से सुपरफास्ट बस चालकों को मुख्य बस अड्डे पर बसें खड़ा करने की मांग की जाएगी।
विजय सिंह, स्थानीय निवासी सांबा।
यातायात पुलिस कर्मचारियों को मुख्य चौक हाईवे पर तैनात किया गया है। बेतरतीब खड़े नहीं किए जाने के बारे में बस चालकों को जागरूक कर रहे हैं। यदि वह यातायात कानून की अवेहलना करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एजाज मिर्जा, डीटीआई यातायात पुलिस सांबा।