{"_id":"686843d8c95bdb84970773fb","slug":"tractor-trolley-seized-in-illegal-mining-jammu-news-c-10-jmu1045-652027-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अवैध खनन में ट्रैक्टर ट्राली जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अवैध खनन में ट्रैक्टर ट्राली जब्त
Sat, 05 Jul 2025 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। अवैध खनन और शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने शुक्रवार को दो बड़ी कार्रवाई कीं। पत्थरों से भरी एक ट्रैक्ट-ट्राली को जब्त किया गया, वहीं स्कूटी सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद की। दोनों ही मामलों में केस दर्ज किया गया है।
कटड़ा के पामोटे नाले से अवैध रूप से खनन किए गए पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस टीम ने जब्त कर लिया। वाहन पर कोई पंजीकरण नंबर प्लेट नहीं थी। चेसिस नंबर 0072144558C01 वाले ट्रैक्टर को पकड़ा गया। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वाहन जिला खनिज अधिकारी रियासी को भेज दिए गए हैं।
दूसरे में पुलिस ने नोमैई में नियमित जांच के दौरान एक स्कूटी सवार को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध शराब के 30 क्वार्टर बरामद हुए। प्रत्येक क्वार्टर में 250 एमएल शराब थी। आरोपी यह शराब अवैध तौर पर बेचने के लिए लेकर आ रहा था। आरोपी संजीव शर्मा निवासी मिश्रीवाला जम्मू के खिलाफ थाना कटड़ा में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी रियासी ने कहा कि पुलिस अवैध खनन, तस्करी और सभी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों से निपटने के लिए वचनबद्ध है।