फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tourism news

Jammu News: लोगों को वीकेंड पर भा रहे पहाड़ और दरिया-नहरों के किनारे

विज्ञापन
tourism news
- कठुआ में रावी से जुड़ी नहर के किनारे पंजाब से भी पहुंच रहे लोग
विज्ञापन

- माता वैष्णो के दरबार में भी श्रद्धालुओं की भीड़
मई में तपती गर्मी के साथ लोगों ने पहाड़ों पर चढ़ाई करना शुरू कर दिया है। साथ ही सैलानी दरिया और नहरों के किनारे पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर लोग ठंडी जगहों का रुख कर रहे हैं। हाल ऐसा है कि पर्यटक पहले से होटल बुक कर रहे हैं, जिससे यहां आने वाले दूसरे लोगों को रुकने का कहीं मौका नहीं मिल रहा या फिर काफी महंगे में रुकना पड़ रहा है। अब आप यही देख लीजिए पटनीटॉप में तीन हजार के करीब सैलानियों को ठहराने की व्यवस्था है, लेकिन दोगुना से ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही कठुआ जिले के रावी दरिया से जुड़ी नहर (ड्र्रीमलैंड पार्क) के किनारे स्थानीय लोगों के साथ पंजाब से भी लोग पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही माता वैष्णो के दरबार में भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है।
------

- पटनीटॉप में होटल पैक, गंडोला वालों की चांदी

3000 लोगों के ठहराने की व्यवस्था है पटनीटॉप में, पहुंच रहे दोगुणा सैलानी

संवाद न्यूज एजेंसी

चिनैनी। जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप समेत आसपास के अन्य पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हैं, यहां दिन में पार्क में सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है। गंडोला का भी लोग लुत्फ उठा रहे हैं, इससे गंडोला संचालकों की खूब कमाई हो रही है। स्थानीय व देश के विभिन्न हिस्सों के आने वाले सैलानियों की संख्या वीकेंड पर पांच से छह हजार तक पहुंच रही है, लेकिन इनमें से कई सैलानी इन स्थलों में ठहरते हैं और कई सुबह पहुंचकर शाम को लौट जाते हैं। यदि कुछ सैलानियों को इन पर्यटन स्थलों पर ठहरने की सुविधा नहीं मिलती है तो वे इन पर्यटन स्थलों पर घूमने के बाद शाम को दूसरी जगहों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पटनीटॉप में एक दिन में करीब तीन हजार के करीब सैलानियों के ठहरने की व्यवस्था विभिन्न होटलों में है। खासकर इस पीक सीजन में मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के सैलानी जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, सनासर, कुद जैसे स्थलों का रूख कर रहे हैं। तो वहीं पटनीटॉप समेत दूसरे स्थलों की बात करें तो करीब तीन हजार से 3200 के करीब सैलानी एक दिन में इन स्थलों पर ठहर सकते हैं । कई सैलानी देवदारों की छांव तले पूरा दिन गुजारते हैं और शाम को वापस लौट जाते हैं, जबकि पटनीटॉप में ठहरने वाले सैलानी शाम को अपने कमरों से बाहर निकलकर यहां की खूबसूरती को निहारने के साथ ठंडी जलवायु का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
पटनीटॉप पहुंचने के लिए जम्मू
व कटड़ा से लगाए जाएं वाहन

पटनीटॉप तक पहुंचने के लिए जम्मू से मात्र एक ही वाहन है और कटड़ा से कोई भी वाहन नहीं है, जिस कारण सैलानियों को पहले उधमपुर और वहां से पटनीटॉप जाना पड़ता है। यहां पहुंचे सैलानी कृपाल सिंह, देवी दत्त ने बताया कि उन्हें कटड़ा से पटनीटॉप आना था, लेकिन पहले कटड़ा से उधमपुर पहुंचे और वहां देर तक रुकने के बाद पटनीटॉप के लिए वाहन मिला। इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए यात्री वाहनों का होना बहुत जरूरी है और जम्मू, कटड़ा, उधमपुर से एक दर्जन वाहन लगाए जाएं तो इस स्थल पर सैलानियों की आमद और बढ़ेगी। वाहनों की संख्या पर्याप्त न होने से यह स्थल सैलानियों से ओझल रहता है । सरकार पटनीटॉप समेत सनासर में वाहनों की पर्याप्त संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, जिससे इन खूबसूरत स्थलों पर ज्यादा से ज्यादा सैलानी पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed